SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

निकाय चुनाव में बगावत पड़ी भारी! बीजेपी ने 7 नेताओं को 6 साल के लिए निकाला

Rajasthan News: नगर निकाय चुनाव 2026 में बीजेपी ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 7 नेताओं पर कार्रवाई की है. पार्टी ने सभी को प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया.

Written By SAGAR CHAUDHARY
Published: Sep 09, 2026, 10:27 PM IST | Updated: Sep 10, 2026, 04:00 PM IST
Image Credit: Rajasthan Nikay Chunav
Join

Rajasthan BJP: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के बीच बीजेपी ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 7 नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है. इन सभी नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है.

पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना पड़ा भारी
बीजेपी की ओर से जारी की गई सूची में अजमेर नगर निगम के पांच नेताओं के नाम हैं. इनमें अजमेर दक्षिण से अरुण शर्मा, नीता मिश्रा और सीमा गोरसिया, जबकि अजमेर उत्तर से उषा जैन और धर्मेंद्र सिंह चौहान शामिल हैं. इसके अलावा ब्यावर की जैतारण नगर पालिका से राकेश सोलंकी और नागौर की मूंडवा नगर पालिका से लक्ष्मी नारायण मुंडेल को भी पार्टी से बाहर किया गया है.

अनुशासन तोड़ने पर बीजेपी का एक्शन
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने बगावत और अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के सामने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले इन नेताओं पर कार्रवाई की गई है. बीजेपी प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है.

संगठन के खिलाफ चुनाव लड़ने का आरोप
पार्टी को जानकारी मिली थी कि संबंधित नेता स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं. पार्टी के मुताबिक, यह कदम बीजेपी के संविधान के तहत गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. इसी के चलते सभी नेताओं को 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है.

अजमेर के इन नेताओं पर हुई कार्रवाई
अजमेर नगर निगम क्षेत्र से कार्रवाई की जद में आने वालों में अजमेर दक्षिण के वार्ड 38 से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व पार्षद और मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा शामिल हैं. इसके अलावा वार्ड 41 से पूर्व पार्षद नीता मिश्रा और वार्ड 52 से चुनाव मैदान में उतरीं महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सीमा गोस्वामी पर भी कार्रवाई हुई है.

रूबी जैन और धर्मेंद्र सिंह चौहान भी बाहर
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर निगम के वार्ड 74 से निर्दलीय प्रत्याशी बनीं पूर्व पार्षद रूबी जैन और वार्ड 75 से चुनाव लड़ रहे पूर्व पार्षद धर्मेंद्र सिंह चौहान (पंचम) को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है. इसी तरह ब्यावर की जैतारण नगर पालिका के वार्ड 17 से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व पार्षद राकेश सोलंकी और नागौर जिले के मूंडवा नगर पालिका के वार्ड 8 से बागी प्रत्याशी बने किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री लक्ष्मी नारायण मुंडेल पर भी कार्रवाई की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES