SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘हां, मैं गुंडा हूं...’ कौन हैं BJP के अजय दावड़ा? 1 वोट से सभापति बनते ही दिया बड़ा बयान

Rajasthan News: श्रीगंगानगर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बना. अजय दावड़ा ने सभापति चुनाव में निर्दलीय संजय मूंदड़ा को सिर्फ 1 वोट से हराया. अजय को 33 और संजय को 32 वोट मिले. जिसके बाद भाजपा के प्रत्याशी का एक बयान वायरल हो रहा है.

Written By SAGAR CHAUDHARY
Published: Sep 21, 2026, 07:27 PM IST | Updated: Sep 21, 2026, 07:28 PM IST
Image Credit: Sriganganagar Nagar Parishad Sabhapati Ajay Davda
Join

Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर नगर परिषद में भाजपा ने सभापति पद पर जीत दर्ज कर अपना बोर्ड बना लिया है. भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अजय दावड़ा ने बेहद करीबी मुकाबले में सिर्फ 1 वोट के अंतर से जीत हासिल की. उन्हें 33 वोट मिले, जबकि भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले संजय मूंदड़ा के खाते में 32 वोट आए. जीत के बाद अजय दावड़ा ने विरोधियों के लगाए आरोपों पर अपनी बात रखी और कहा कि चुनाव के दौरान शहर में उन्हें गुंडा कहा गया था. उन्होंने कहा, “हां, मैं अपने भाइयों के लिए गुंडा ही हूं.”

भाजपा के अजय दावड़ा और संजय मूंदड़ा के बीच था मुकाबला
सभापति चुनाव से पहले श्रीगंगानगर भाजपा में अंदरूनी खींचतान लगातार चर्चा में रही थी. पार्टी ने अजय दावड़ा को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया, लेकिन संजय मूंदड़ा ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभापति पद के लिए मुकाबला सीधे तौर पर अजय दावड़ा और संजय मूंदड़ा के बीच रह गया.

नगर परिषद में भाजपा के पास अपने 30 पार्षद थे. वहीं कांग्रेस के 17 और निर्दलीय 18 पार्षद थे. ऐसे में निर्दलीय पार्षदों का समर्थन दोनों उम्मीदवारों के लिए काफी अहम माना जा रहा था. मतदान के बाद जब नतीजा सामने आया तो अजय दावड़ा को 33 वोट मिले, जबकि संजय मूंदड़ा को 32 वोट मिले. इस तरह अजय दावड़ा ने महज 1 वोट से जीत दर्ज कर सभापति की कुर्सी हासिल कर ली.

1 वोट से जीत वाली तीन पालिकाओं में श्रीगंगानगर भी शामिल
श्रीगंगानगर का सभापति चुनाव बेहद करीबी मुकाबले के कारण खास रहा. राजस्थान में ऐसी 3 पालिकाएं हैं, जहां जीत का अंतर सिर्फ 1 वोट रहा. श्रीगंगानगर भी इनमें शामिल है. यहां आखिरी समय तक दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बना रहा और महज एक वोट ने पूरे चुनाव का नतीजा बदल दिया.

एक और जगह रात 8 बजे तक होगी वोटिंग
एक अन्य निकाय में सभापति पद के लिए मतदान की प्रक्रिया अभी जारी है. यहां रात 8 बजे तक वोटिंग होगी. इसके बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम सामने आएगा. ऐसे में इस निकाय के नतीजे के लिए रात तक इंतजार करना होगा.

श्रीगंगानगर जिले में कुल कितने निकाय
श्रीगंगानगर जिले में कुल 11 नगरीय निकाय हैं. इनमें 1 नगर परिषद श्रीगंगानगर और 10 नगर पालिका बोर्ड शामिल हैं. जिले की 10 नगर पालिकाओं में सूरतगढ़, सादुलशहर, पदमपुर, श्रीकरणपुर, गजसिंहपुर, केसरीसिंहपुर, रायसिंहनगर, श्रीविजयनगर, अनूपगढ़ और घड़साना शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES