SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रणथंभौर में सितारों का जमावड़ा: इब्राहिम-पलक ने की टाइगर सफारी, साइना नेहवाल ने भी उठाया लुत्फ

Rajasthan News: इब्राहिम खान पटौदी और पलक तिवारी ने रणथंभौर में टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया. जोन-5 में दोनों ने करीब 15-20 मिनट तक भालू की साइटिंग देखी. वहीं बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी परिवार के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण किया.

Written By SAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 02, 2026, 09:14 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 09:18 PM IST
Image Credit: Ranthambore National Park Tiger Safari
Join

Sawai Madhopur News: बॉलीवुड अभिनेता इब्राहिम खान पटौदी और अभिनेत्री पलक तिवारी रणथंभौर में हैं. दोनों ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व में आज टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया. अभिनेता और अभिनेत्री ने रणथंभौर के जोन नंबर-5 में सफारी के दौरान करीब 15 से 20 मिनट तक भालू की अठखेलियां देखीं. इस दौरान इब्राहिम और पलक तिवारी ने रणथंभौर की प्राकृतिक छटाओं की खूबसूरती को निहारा और रणथंभौर की वादियों का लुत्फ उठाया. पटौदी परिवार का रणथंभौर से पुराना जुड़ाव रहा है.

रणथंभौर पहुंचे इब्राहिम और पलक
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे और एक्टर इब्राहिम खान पटौदी गुरुवार शाम रणथंभौर पहुंचे थे. उनके साथ श्वेता तिवारी की बेटी अभिनेत्री पलक तिवारी भी मौजूद हैं. दोनों रणथंभौर के होटल बृजतारा में ठहरे हुए हैं. आज सुबह इब्राहिम और पलक ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर-5 में टाइगर सफारी की. इस दौरान दोनों ने रणथंभौर के जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लिया.

भालू की 15-20 मिनट तक साइटिंग
टाइगर सफारी के दौरान इब्राहिम खान पटौदी और पलक तिवारी काफी उत्साहित नजर आए. जंगल की हरियाली और प्राकृतिक वातावरण ने दोनों का ध्यान आकर्षित किया. सफारी के दौरान पलक ने गाइड से भालू देखने की इच्छा जताई. उनकी यह फरमाइश भी पूरी हो गई और जंगल में भालू दिखाई दिया. दोनों को करीब 15-20 मिनट तक भालू की साइटिंग हुई. भालू को देखकर पलक और इब्राहिम काफी उत्साहित नजर आए.

पटौदी परिवार का रणथंभौर से पुराना जुड़ाव
पटौदी परिवार का रणथंभौर से पुराना जुड़ाव रहा है. वर्ष 2019 में भी पटौदी परिवार रणथंभौर आया था. अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने 8 दिसंबर 2019 को रणथंभौर नेशनल पार्क में अपना 75वां जन्मदिन मनाया था. इस दौरान उनके साथ बेटे सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बेटी सोहा अली खान, कुणाल खेमू सहित परिवार के अन्य सदस्य भी रणथंभौर पहुंचे थे. अब करीब सात साल बाद पटौदी परिवार की अगली पीढ़ी एक बार फिर रणथंभौर पहुंची है.

इब्राहिम खान पटौदी का फिल्मी सफर
इब्राहिम अली खान बॉलीवुड के चर्चित फिल्मी परिवार से आते हैं. वे अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह के बेटे हैं. उनकी बहन सारा अली खान भी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं. वहीं दादी शर्मिला टैगोर हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं. इब्राहिम ने बतौर अभिनेता 2025 में फिल्म 'नादानियां' से शुरुआत की. इसमें वे खुशी कपूर के साथ नजर आए थे. इसके बाद वे 'सरजमीन' में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दिखाई दिए.

पलक तिवारी भी चर्चित फिल्मी परिवार से
वहीं पलक तिवारी भी टीवी और बॉलीवुड के चर्चित परिवार से आती हैं. वे अभिनेत्री श्वेता तिवारी और अभिनेता राजा चौधरी की बेटी हैं. श्वेता तिवारी ने पलक की परवरिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पलक ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' से की थी. इसके बाद वे सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आईं. इसके अलावा वे 'द भूतनी', 'रोमियो एस3' और 'रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर' जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं. इस साल वे सीरीज 'लुक्खे' में भी नजर आईं.

रणथंभौर पहुंचीं बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भी रणथंभौर में हैं. उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण किया और पार्क में वन्यजीवों की अठखेलियां देखीं. साइना नेहवाल रणथंभौर रोड स्थित होटल JW मैरियट में ठहरी हुई हैं और परिवार सहित पार्क भ्रमण पर आई हैं. साइना नेहवाल होटल में ही परिजनों के साथ गानों पर नृत्य करती हुई भी नजर आईं. उन्होंने 'चुनरी चुनरी' गाने पर डांस किया और खुद अपने सोशल मीडिया पर डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया. गौरतलब है कि इससे पहले भी बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर चुकी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES