SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Rajasthan: सांभर लेक थाने में ACB का बड़ा ट्रैप, 50 हजार की रिश्वत लेते SHO रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर ग्रामीण के सांभर लेक थाने में ACB ने कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक राममिलन मीणा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य को बिना रुकावट जारी रखने के लिए हर महीने रिश्वत मांगी जा रही थी. ACB ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद ट्रैप कार्रवाई की और अब आरोपी से पूछताछ के साथ थाने व आवास से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.

Written By Vishnu Prakash Sharma Edited By Sneha Aggarwal
Published: Sep 13, 2026, 03:17 PM IST | Updated: Sep 13, 2026, 09:16 PM IST
Image Credit: रिश्वत लेते SHO रंगे हाथ गिरफ्तार
Join

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर ग्रामीण के सांभर लेक थाने में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. सांभर लेक थानाधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य को थाना क्षेत्र में निर्बाध रूप से चलाने की एवज में हर महीने 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी.

रिश्वत मांगने का आरोप 
सांभर लेक थाने में तैनात पुलिस निरीक्षक राममिलन मीणा अब ACB के शिकंजे में हैं. आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य को जारी रखने के लिए परिवादी से लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी. परिवादी के पिता के नाम की फर्म को PWD से सड़क निर्माण का काम मिला था लेकिन निर्माण साइट पर लगे वाहनों और कर्मचारियों को थाने ले जाकर परेशान करने का आरोप थानाधिकारी पर लगा.

ACB में की गई शिकायत
परिवादी ने मामले की शिकायत ACB में की. परिवादी ने बताया की थाना अधिकारी बिना रोक-टोक के काम करने की आवाज में 20 हजार रुपये प्रति महीने की रिश्वत मांग रहा है. हालांकि शिकायत के बाद रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया.

सत्यापन में 50 हजार की मांग 
सत्यापन के दौरान आरोपी थानाधिकारी द्वारा हर महीने 10 हजार रुपये के हिसाब से कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगना सामने आया. इसके बाद ACB ने जाल बिछाया और आज ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया.

थाने में रंगे हाथ गिरफ्तार 
ACB टीम ने थानाधिकारी कक्ष में ही राममिलन मीणा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई ACB जयपुर नगर-प्रथम इकाई ने की. DIG ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन और ASP भूपेंद्र के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई हुई.

ACB खंगाल रही पूरे मामले की कड़ियां 
फिलहाल ACB आरोपी से पूछताछ कर रही है. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे का अनुसंधान किया जाएगा. थाने के रिकॉर्ड और आरोपी थाना अधिकारी राममिलन की आवास की भी तलाशी ली जा रही है. ACB IG एस. परिमला के सुपरविजन में पूरी कार्रवाई जारी है. सांभर लेक थानाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद ACB अब पूरे मामले की कड़ियां खंगाल रही है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है. 


एसीबी की टीम सांभर लेक थाना परिसर में आरोपी थानाधिकारी के ऑफिस और क्वार्टर की तलाशी ले रही है. इसके अलावा जयपुर के जगतपुरा स्थित आरोपी के घर पर भी सर्च कार्रवाई की गई है. फिलहाल एसीबी टीम गिरफ्तार आरोपी थानाधिकारी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है.  

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES