SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Rajasthan Mayor Election: जयपुर-जोधपुर-कोटा में मेयर चुनाव का रास्ता साफ, अध्यक्ष चुनाव की नई तारीखें जारी

राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका में स्थगित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है. अध्यक्ष पद के लिए 18 सितंबर को प्रक्रिया शुरू होगी, 19 सितंबर तक नामांकन होंगे और 25 सितंबर को जरूरत पड़ने पर मतदान और मतगणना होगी. उपाध्यक्ष का चुनाव 26 सितंबर को कराया जाएगा.

Written By Deepak Goyal
Published: Sep 17, 2026, 05:05 PM IST | Updated: Sep 17, 2026, 05:09 PM IST
Image Credit: Rajasthan Mayor Election
Join

Rajasthan News: जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका में स्थगित किए गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने नया कार्यक्रम जारी कर दिया है.

संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी 
आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सचिव राजेश वर्मा ने संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी किया. इसके तहत अध्यक्ष पद के लिए 18 सितंबर को लोक सूचना जारी होगी और 25 सितंबर को मतदान और मतगणना होगी. उपाध्यक्ष का चुनाव 26 सितंबर को कराया जाएगा.

19 सितंबर तक दाखिल होंगे नामांकन 
आयोग के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 सितंबर रहेगी. नामांकन पत्रों की जांच 21 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक होगी. उम्मीदवार 22 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे. इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे.

25 सितंबर को होगा मतदान
अध्यक्ष पद के लिए जरूरत पड़ने पर 25 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा और मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा. अध्यक्ष का फैसला होने के अगले दिन 26 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा.

सुबह 10 बजे से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया
चुनाव प्रक्रिया की बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी. सुबह 11 बजे तक नामांकन लिए जाएंगे और 11:30 बजे से उनकी जांच होगी. दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. जरूरत पड़ने पर दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और इसके तुरंत बाद मतगणना होगी.

अध्यक्ष चुनाव का पूरा कार्यक्रम
18 सितंबर - लोक सूचना जारी
19 सितंबर -नामांकन की अंतिम तारीख
21 सितंबर, दोपहर 3 बजे तक -नामांकन पत्रों की जांच
22 सितंबर, दोपहर 3 बजे तक - नाम वापसी
22 सितंबर -नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटन
25 सितंबर, सुबह 10 से दोपहर 2 बजे -मतदान
25 सितंबर- मतदान के तुरंत बाद मतगणना
26 सितंबर- उपाध्यक्ष पद का चुनाव

305 निकायों में पूरी हुई नामांकन प्रक्रिया 
बता दें कि प्रदेश की 305 नगरीय निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 16 सितंबर को पूरी हो गई थी. अजमेर, उदयपुर, अलवर, पाली और बीकानेर समेत प्रदेश के कई अन्य निकायों में भी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए गए थे. भीलवाड़ा में भाजपा की जसवंत कंवर के अलावा कोई अन्य प्रत्याशी मैदान में नहीं है, जबकि भरतपुर में भाजपा की अनुराधा सिंह और निर्दलीय विचित्रा सिंह के नामांकन के साथ मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई.

वहीं, बीकानेर में कांग्रेस से अनिल कल्ला, भाजपा से सुरेंद्र सिंह शेखावत और निर्दलीय नवरतन डागा ने  नामांकन भरा. अलवर में भाजपा से सुमनलता अग्रवाल, कांग्रेस ने कमलेश शर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी रिंकल गर्ग ने नामांकन दाखिल किया. अजमेर से कांग्रेस ने किरण गढ़वाल और भाजपा ने अनामिका शर्मा ने पर्चा भरा. उदयपुर से भाजपा ने पारस सिंघवी और कांग्रेस ने पूनम कुंवर को अपना प्रत्याशी बनाया. पाली में भाजपा से नमिता बुबकिया, कांग्रेस से राजबाला हिंगड़ और सुमित्रा जैन ने पर्चा भरा है. वहीं, निर्दलीय राशिदा मोहसिन खत्री, कुसुम सोनी और पुष्पा सोमनानी ने नामांकन दाखिल किया. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Deepak Goyal
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES