SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पेट की बीमारी से परेशान राजस्थान: एक साल में खा गए 29 करोड़ से ज्यादा गोलियां!

क्या कभी आपने सोचा है कि राजस्थान के मरीज सबसे ज्यादा किस बीमारी से पीड़ित हैं. प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों की लंबी लाइनों में खड़े मरीजों की पर्चियों पर डॉक्टर सबसे ज्यादा कौन सी दवा लिखते हैं. ऐसी कौनसी दवाएं हैं जिनकी हर साल खपत करोड़ों में होती है. वो कौनसी दवाएं है जिन पर सरकारी तिजोरी का भारी-भरकम बजट खर्च हो रहा है.

Written By Ashutosh Sharma
Published: Nov 11, 2026, 02:06 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 02:29 PM IST
Image Credit: AI Generated
Join

राजस्थान में सबसे ज्यादा लोग पेट की समस्या से ग्रसित हैं और सरकारी अस्पतालों से मरीज सबसे ज्यादा गैस और एसिडीटी की दवाएं ले रहे हैं. यहीं नहीं डॉग बाइट और सांप के काटने पर सालाना 40 करोड़ रुपयों का खर्चा हो रहा है.

प्रदेश के लोग आफरे की समस्या से पीड़ित हैं. ये ऐसी समस्या है जिसके कारण लोग करोड़ों दवाएं खा लेते हैं. पिछले एक साल के दौरान पेट की समस्या के कारण 29 करोड़ दवाओं की खपत हो चुकी है. सरकारी अस्पतालों में दवाओं की सप्लाई और खपत की पड़ताल सामने आयी है. पड़ताल में चौंकाने वाले आंकड़ों ने कई दिलचस्प राज खोले हैं. एक तरफ जहां कई लोग रोजमर्रा की छोटी-मोटी दिक्कतों-जैसे गैस, एसिडिटी, बदन दर्द और सर्दी-जुकाम से पार पाने के लिए करोड़ों की संख्या में गोलियां गटक रहे हैं, तो विटामीन की कमी से भी काफी लोग जुझ रहे हैं, वहीं गंभीर संक्रमण, कैंसर और हीमोफीलिया जैसी जानलेवा बीमारियों पर सरकार हर साल करोड़ों रुपयों का बजट खर्च कर रही है.

यह भी पढ़ेंः 231 AQI में सांस ले रहे श्रीगंगानगर के वासी! 261 बीकानेर तो अलवर में207 पंहुचा प्रदूषण, जहरीली हो रही है राजस्थान की आबोहवा

राजस्थान में सबसे ज्यादा खाए जाने वाली दवाएं 
जब सरकारी अस्पतालों से बाहर निकलने वाली दवाओं की कुल मात्रा का हिसाब लगाया गया, तो यह साफ हो गया कि राजस्थान की आम जनता की रोजमर्रा की सेहत किन दिक्कतों से घिरी हुई है. इस लिस्ट के पहले पायदान पर वे दवाएं हैं, जो पेट की खराबी और दर्द से राहत देती हैं.

1.ओमेप्राजोल कैप्सूल- राजस्थान में खपत के मामले में यह दवा सिरमौर है। सालभर में इसकी 29.38 करोड़ दवाओं की खपत हुई है. खान-पान की गलत आदतों और एसिडिटी के कारण लोग सबसे ज्यादा इसी का सहारा लेते हैं. 
2.पैंटोप्राजोल और डोमपरिडोन- गंभीर गैस, सीने में जलन और उल्टी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने वाली इस दवा का की 28.49 करोड़ यूनिट की खपत हुई है. 
3.डिक्लोफेनाक और पेरासिटामोल- जोड़ों के दर्द, बदन दर्द और बुखार से छुटकारा पाने के लिए पिछले एक साल में इस दवा की करीब 24.87 करोड़ यूनिट की मात्रा में खपत हुई है. 
4. लेवोसेट्रीजीन- मौसम बदलते ही होने वाली सर्दी, जुकाम, छींक और एलर्जी से निपटने के लिए इस दवा की सालाना खपत करीब 21.37 करोड़ यूनिट है. 
5.मोंटेलुकास्ट और लेवोसेट्रीजीन कॉम्बिनेशन-सांस की हल्की दिक्कतों और एलर्जी के इलाज में यह दवा 20.40 करोड़ यूनिट की खपत के क्रम में ये पांचवें पायदान पर है. 



सबसे ज्यादा खपत वाली टॉप-20 दवाएं 
1.ओमेप्राजोल कैप्सूल आईपी 20 एमजी- 29.38 करोड़ यूनिट  
2.पैंटोप्राजोल 40 एमजी और डोमपरिडोन 30 एमजी एसआर कैप्सूल- 28.49 करोड़ यूनिट  
3. डिक्लोफेनाक सोडियम और पेरासिटामोल टैबलेट्स-24.87 करोड़ यूनिट  
4.लेवोसेट्रीजीन टैबलेट 5 एमजी-21.37 करोड़ यूनिट  
5.मोंटेलुकास्ट (10एमजी) + लेवोसेट्रीजीन टैबलेट (5एमजी)- 20.40 करोड़ यूनिट  
6.सैनेटरी नैपकिन बेल्टलेस विद विंग्स- 17.53 करोड़ यूनिट  
7. फेरस सल्फेट और फोलिक एसिड टैबलेट- 17 करोड़ यूनिट  
8. एसेक्लोफेनाक और पेरासिटामोल टैबलेट्स- 16.70 करोड़ यूनिट  
9. एमलोडिपाइन टैबलेट्स आईपी 5 एमजी- 14.80 करोड़ यूनिट  
10. एमॉक्सीसीलीन और पोटेशियम क्लावुलैनेट टैबलेट्स- 13.96 करोड़ यूनिट  
11. जिंक सल्फेट डिस्पर्सिबल टैबलेट्स-  13.81 करोड़ यूनिट  
12.पेरासिटामोल टैबलेट आईपी 500 एमजी- 13.34 करोड़ यूनिट  
13.क्लोरफेनिरामाइन मेलिएट टैबलेट आईपी 4 एमजी- 11.66 करोड़ यूनिट  
14.मल्टीविटामिन टैबलेट्स एनएफआई फॉर्मूला- 11.28 करोड़ यूनिट  
15.सेफिक्सिम टैबलेट आईपी 200 एमजी- 10.08 करोड़ यूनिट  
16.विटामिन बी कॉम्प्लेक्स टैबलेट एनएफआई- 9.03 करोड़ यूनिट  
17. इबुप्रोफेन और पेरासिटामोल टैबलेट्स- 8.91 करोड़ यूनिट  
18. क्लोरजोक्साजोन, डिक्लोफेनाक सोडियम और पेरासिटामोल टैबलेट्स- 7.23 करोड़ यूनिट  
19. मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड और ग्‍लिपिराइड टैबलेट्स- 7.15 करोड़ यूनिट  
20.फोलिक एसिड टैबलेट आईपी 5 एमजी - 6.98 करोड़ यूनिट

अब तक आपने जाना की सबसे ज्यादा मात्रा में कौन कौन सी दवाएं ली जा रही है. अब जानते हैं उन दवाईयों के बारे में जिन पर सबसे ज्यादा बजट खर्च किया जाता है. राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में सामान्य और सस्ती गोलियों की बजाय भारी-भरकम बजट एंटीबायोटिक्स,गंभीर संक्रमण और लाइफ-सेविंग ड्रग्स पर खर्च किया जाता है. 

1.अमॉक्सीसीलीन और पोटेशियम क्लावुलैनेट- निमोनिया, साइनस और गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन को मात देने वाली इस एंटीबायोटिक पर राजस्थान का सबसे ज्यादा 75.69 करोड़ रुपये का सालाना बजट खर्च होता है.
2.ह्यूमन एल्बुमिन सॉल्यूशन--गंभीर रूप से बीमार मरीजों (जैसे लिवर फेलियर या खून में प्रोटीन की भारी कमी) के जीवन की रक्षा करने वाले इस घोल पर पिछले साल सरकार ने 55.20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. 
3. नॉर्मल ह्यूमन इंट्रावेनस इम्युनोग्लोबुलिन- रोग प्रतिरोधक क्षमता की गंभीर गड़बड़ियों और तंत्रिका तंत्र के विकारों के इलाज में काम आने वाली इस दवा पर 47.93 करोड़ रुपये का खर्च आया है. 
4.एजिथ्रोमाइसिन- गले के संक्रमण और टाइफाइड जैसी बीमारियों में डॉक्टर की पहली पसंद बनने वाली इस एंटीबायोटिक पर करीब 40.65 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.
5.रेबीज वैक्सीन- कुत्ते या अन्य आवारा जानवरों के काटने पर लगने वाले इस जीवन-रक्षक टीके पर भी राज्य बजट का बड़ा हिस्सा यानी करीब 24.81 करोड़ रुपये खर्च होता है.

यह भी पढ़ेंः कोटा में अभी भी नहीं थम रहा प्रसूता की मौत का सिलसिला! मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 1 और मौत, झालावाड़ से रेफर हुई थी महिला

सालाना सबसे ज्यादा खर्चा कराने वाली टॉप-20 दवाएं 
1.एमॉक्सीसीलीन और पोटेशियम क्लावुलैनेट टैबलेट्स आईपी 500 एमजी + 125 एमजी - 75.69 करोड़  
2.ह्यूमन एल्बुमिन सॉल्यूशन आईपी 20% - 55.20 करोड़  
3.नॉर्मल ह्यूमन इंट्रावेनस इम्युनोग्लोबुलिन 5जी/100एमएल- 47.93 करोड़  
4. सैनेटरी नैपकिन बेल्टलेस विद विंग्स- 43.51 करोड़  
5. रिकांबिनेंट कोगुलेशन फैक्टर VIIa 2mg- 40.88 करोड़  
6. एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट आईपी 500 एमजी- 40.65 करोड़  
7. सेफिक्सिम टैबलेट आईपी 200 एमजी- 34.44 करोड़  
8. सिटुक्सिमैब 500एमजी इंजेक्शन- 27.76 करोड़  
9. डिक्लोफेनाक जेल- 26.25 करोड़  
10. एवेलुमाब 200एमजी इंजेक्शन- 26.14 करोड़  
11. रैबीज वैक्सीन ह्यूमन- ₹24.81 करोड़  
12. रिकांबिनेंट कोगुलेशन फैक्टर- 22.79 करोड़  
13. पैंटोप्राजोल 40 एमजी और डोमपरिडोन 30 एमजी एसआर कैप्सूल- 20.13 करोड़  
14. स्नेक वेनम एंटी सीरम आईपी- 17.37 करोड़  
15. ग्लाइकोपेजिलेटेड एक्सटेंडेड हाफ लाइफ फैक्टर- 16.72 करोड़  
16. लैक्टुलोज सॉल्यूशन- 16.07 करोड़  
17. डारटुमुमाब 400एमजी इंजेक्शन- 14.32 करोड़  
18.ह्यूमन एंटी डी इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन 300mcg- 14.09 करोड़  
19. रैबीज वैक्सीन ह्यूमन आईपी- 14.04 करोड़  
20. लोहेक्सोल USP-13.58 करोड़

अब तक आपने जाना की सबसे ज्यादा खाए जाने वाली और सबसे ज्यादा किन दवाओं पर खर्च हो रहा है. अब जानते हैं उन मंहगी दवाओं और डिवाइस के बारें में जो सरकारी अस्पतालों में निशुल्क मिल रही हैं.

1.अल्ट्रासोनिक हार्मोनल स्केपेल केबल-  ओपन सर्जरी के दौरान चीर-फाड़ करने और खून बहने से रोकने वाले इस अत्याधुनिक सर्जिकल उपकरण की कीमत करीब 1 लाख 21 हजार 463 रुपये प्रति यूनिट है.
2.डुरवालुमाब इंजेक्शन- फेफड़े और अन्य गंभीर प्रकार के कैंसर के इलाज में काम आने वाले इस आधुनिक कैंसर-रोधी इंजेक्शन की एक खुराक की कीमत लगभग 1 लाख 11 हजार 605 रुपये है. 
3. नॉनैकोग बीटा पेगोल-  खून का थक्का न जमने की आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित मरीजों के जीवन की रक्षा करने वाली इस विशेष दवा की कीमत 85 हजार 400 रुपये है.
4.रिकांबिनेंट कोगुलेशन फैक्टर- गंभीर ब्लीडिंग और हीमोफीलिया के संकट को टालने वाले इस इंजेक्शन की कीमत लगभग 76 हजार 54 रुपये है. 
5.सिटुक्सिमैब- सिर, गर्दन और कोलोरेक्टल कैंसर के इलाज में उपयोग होने वाली इस कीमोथेरेपी दवा की एक शीशी की कीमत करीब 73 हजार रुपये है.

टॉप-20 कॉस्टली मेडिसिन एंड डिवाइस लिस्ट
1.अल्ट्रासोनिक हार्मोनल स्केपेल कनेक्टिंग केबल- 1 लाख 21 हजार 463.42 रुपये 
2. डुरवालुमाब 500 एमजी इंजेक्शन-1 लाख 11 हजार 605.52 रुपये  
3.अल्ट्रासोनिक हार्मोनल स्केपेल कनेक्टिंग केबल- 96 हजार 242.88 रुपये  
4. ग्लाइकोपेजिलेटेड एक्सटेंडेड हाफ लाइफ नॉनैकोग बेटा पेगोल एफ आईएक्स-85 हजार 400  
5. रिकांबिनेंट कोगुलेशन फैक्टर VIIa 2mg-76 हजार 54 रुपये  
6. सिटुक्सिमैब 500एमजी इंजेक्शन-73 हजार रुपये  
7.नटालिजुमाब 300एमजी इंजेक्शन- 72 हजार 800  
8. एवेलुमाब 200एमजी इंजेक्शन-64 हजार 543.00  
9. वैरीकोज वेन्स के लिए वेनासील क्लोजर सिस्टम- 63 हजार रुपये
10. डारटुमुमाब 400एमजी इंजेक्शन (Daratumumab 400 mg Inj.): ₹49,473.69  
11.टिशू फ्यूजन लिगासुर तकनीक इंस्ट्रूमेंट के साथ कटिंग और कोगुलेशन डिवाइस-49 हजार रुपये 
12. ओपन सर्जरी के लिए वेसल सीलिंग इंस्ट्रूमेंट के साथ कटिंग और कोगुलेशन डिवाइस- 46 हजार 650 रुपये  
13. ग्लाइकोपेजिलेटेड एक्सटेंडेड हाफ लाइफ नॉनैकोग बेटा पेगोल एफ आईएक्स 500IU- 42 हजार 700 रुपये  
14. लैप्रोस्कोपिक शेयर्स 5एमएम, 36 सेमी लंबी, 18 मिमी घूमी हुई कोटेड ब्लेड- 42 हजार 504.49 रुपये  
15. एडवांस्ड बाइपोलर टिशू सीलर 37 सेमी, 5 मिमी शाफ्ट व्यास, 24 मिमी जबड़े की लंबाई-39 हजार 20 रुपये  
16. कटिंग और कोगुलेशन डिवाइस- 38 हजार 710 रुपये  
17. रिकांबिनेंट कोगुलेशन फैक्टर VIIa 1mg-38 हजार 27 रुपये  
18. बड़े वॉल्यूम के टिशू के लिए 36 मिमी जबड़े की लंबाई, 180 डिग्री घूमने वाला इंस्ट्रूमेंट-37 हजार 440 रुपये  
19. सिंगल टिप मार्कर 0.027 इंच के साथ फ्लो डाइवरटर डिलीवरी के लिए माइक्रोकैथेटर- 37 हजार रुपये  
20. इंट्राक्रैनियल डिवाइस डिप्लॉयमेंट के लिए माइक्रोकैथेटर-37 हजार रुपये

आरएमएससीएल द्वारा कुल 1822 दवाओं,सूचर्स और सर्जिकल आइटम की सप्लाई की जाती है इसलिए देशभर की रैंकिग में कई बार राजस्थान टॉप स्थान पर रहता है. एसएमएस अस्पताल में सीनियर डॉक्टर गोपाल रांकावत ने बताया कि अनियमित दिनचर्या और खानपान के कारण ज्यादातर लोगों में गैस और एसिडिट की समस्या हो जाती है. इसके अलावा कई बार अन्य बीमारियों के कारण दी जाने वाली दवाओं के कारण भी इन समस्या से मरीजों को जुझना पड़ता है इसलिए इस प्रकार की दवाएं दी जाती है लेकिन जीवनशैली में बदलाव से गैस और एसिडिट की समस्या से निजात मिल सकती है. उन्होंने बताया कि लंबे समय तक गैस और एसिडिटि की दवाएं लेने से गंभीर बीमारी भी हो सकती है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

आशुतोष शर्मा वर्ष 2011 से मुख्यधारा की मीडिया में सक्रिय एक वरिष्ठ पत्रकार हैं. डेढ़ दशक से अधिक के अपने समृद्ध पत्रकारिता करियर में उन्होंने इंडिया न्यूज़,ज़ी न्यूज़ और न्यूज़ नेशन जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है. वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं और राजधानी जयपुर से राज्य के महत्वपूर्ण विषयों को कवर कर रहे हैं.उनकी मुख्य विशेषज्ञता राजस्थान की राजनीति,प्रशासनिक फैसलों,चुनाव और जनहित के मुद्दों के साथ-साथ अपराध और कानून-व्यवस्था की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग में है. पुलिस मुख्यालय (PHQ), जयपुर पुलिस कमिश्नरेट और विभिन्न जांच एजेंसियों से जुड़े बड़े व चर्चित मामलों की एक्सक्लूसिव कवरेज उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है. ब्रेकअप न्यूज़,गहन राजनीतिक विश्लेषण और एक्सक्लूसिव क्राइम स्टोरीज़ के ज़रिए आशुतोष शर्मा ने राजस्थान मीडिया जगत में अपनी एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान बनाई है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES