App

बासी रोटी से ऐसे बनाएं राजस्थान का 'देसी पोहा', स्वाद ऐसा जो जुबां से ना उतरे!

राजस्थान की पारंपरिक बासी रोटी के पोहे आज भी देसी स्वाद की खास पहचान हैं. रात की बची रोटियों को दही या छाछ, प्याज, हरी मिर्च, मसालों और देसी घी के साथ मिलाकर स्वादिष्ट नाश्ता तैयार किया जाता है. जानें आसान सी रेसिपी.

बासी रोटी से ऐसे बनाएं राजस्थान का 'देसी पोहा', स्वाद ऐसा जो जुबां से ना उतरे!
Image Credit: राजस्थान की पारंपरिक बासी रोटी के पोहे

Rajasthan Food: राजस्थान अपने किलों, महलों और लोक संस्कृति के साथ यहां के पारंपरिक खान-पान के लिए देश ही नहीं विदेशों मे भी जाना जाता है. आज के समय में भी यहां गांवों और कस्बों में कई ऐसा देसी खाना बनाया जाता है, जिनका स्वाद आधुनिक दौर के फास्ट फूड से फेल है. इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में बासी रोटी शामिल हैं, जिससे एक टेस्टी डिश बनाई जाती है. बासी रोटी को दही, छाछ, प्याज, मसालों और देसी घी के साथ मिलाकर बेहद स्वादिष्ट नाश्ता बनाया जाता है.

प्रदेश में रात की बची हुई रोटियों को फेंकने के बजाय अगले दिन उनको एक नए स्वाद के साथ तैयार किया जाता है. खासकर गर्मी के मौसम में बासी रोटी और छाछ पीना लोगों को काफी पसंद है.

बासी रोटी के पोहे बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? 
इसके लिए आपको रात की बची हुई 2 से 4 रोटियां,  एक कटोरी दही या छाछ, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, थोड़ा नमक और स्वाद के अनुसार जीरा पाउडर, धनिया, देसी घी और लाल मिर्च चाहिए होगी.

कैसे बनाएं बासी रोटी के पोहे? 
सबसे पहले बासी रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में दही या छाछ लें और उसमें नमक, जीरा पाउडर और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. फिर रोटी के टुकड़ों को इसमें डालें और 15 मिनट के लिए रखें रहने दें, जिससे रोटी दही या छाछ को अच्छी तरह सोख लें.   

इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से देसी घी डाल दें. लीजिए इस तरह आसानी से तरह हैं बासी रोटी के पोहे.

बासी रोटी के पोहे की ये है सबसे खास बात 
इस रेस्पी की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में न तो ज्यादा समय लगता है और न ही ज्यादा सामग्री की जरूरत पड़ती है. यह गर्मियों के दिनों में एक पसंदीदा देसी नाश्ता है. आज के समय में लोग दोबारा से पारंपरिक खान-पान की ओर लौट रहे हैं.

ऐसे में राजस्थान की बासी रोटी के पोहे जैसे देसी व्यंजन भी सोशल मीडिया और फूड ब्लॉग्स पर चर्चा में रहते हैं. हालांकि, खाने की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है. ऐसे में रोटियों को सही तरीके से रखा गया हो और उनमें खराब होने के संकेत न हों, तभी उनका इस्तेमाल किया जाए.

राजस्थान की बासी रोटी के पोहे इस बात का उदाहरण हैं कि कम सामग्री में भी स्वादिष्ट और पारंपरिक खाना तैयार किया जा सकता है. यही वजह है कि यह साधारण सा नाश्ता आज भी राजस्थान के देसी स्वाद की पहचान बना हुआ है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More