)
Jaipur News: बैंक कर्मियों की कल से तीन दिन तक देशव्यापी हड़ताल होगी. राजस्थान में हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिलेगा. हड़ताल के कारण आज रविवार को बैंक खुले लेकिन अब 3 दिन चलने वाली हडताल का असर बड़े स्तर पर देखा जाएगा. आखिरकार बैंक कर्मियों की हड़ताल से राजस्थान में कितना असर देखने को मिलेगा.
90 प्रतिशत स्टाफ हड़ताल में शामिल
कल से बैंक यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल पर है. दावा किया जा रहा है कि 90 प्रतिशत स्टाफ हड़ताल में शामिल होंगे. राजस्थान में हड़ताल के कारण कल से 3 दिन तक 9 हजार बैंक बंद रहेंगे, जिसमें करीब 1.25 लाख अधिकारी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे.
तीन दिन हड़ताल तक चलने वाली हड़ताल में एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक,यूको बैंक, पीएनबी, बीओबी, आरआरबी, सहकारी बैंक समेत सार्वजनिक बैंकों के एंप्लाइज हड़ताल पर रहेंगे. इस हड़ताल में पे स्टेल 1 से लेकर 5 तक तक के एप्लाईज शामिल होंगे. हड़ताल के कारण करीब 50 हजार करोड़ का कारोबार, देन लेन प्रभावित होने का दावा किया गया. प्रदेश में करीब 9 हजार एटीएम है, जो हड़ताल के बाद से ही खाली होने लगेंगे.
ये सर्विस बंद रहेगी
1.चेक क्लीयरेंस
2.कैश डिपोडिट
3.फिजिकल डॉक्यूमेंटेशन
ये सर्विस चालू रहेगी
1.इंटरनेट बैंकिंग
2.मोबाइल बैंकिंग
3.यूपीआई,एटीएम
ये दो प्रमुख मांग
1.बैंकों में 5-डे वर्किंग
बैंक कर्मियों की प्रमुख मांग है कि 5-डे वर्किंग पॉलिसी लागू की जाए. कर्मचारियों का तर्क है कि जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI), केंद्र सरकार और बीमा क्षेत्र के संस्थानों में 5 दिन का कार्य सप्ताह लागू है. तो बैंकिंग सेक्टर में भी इसे लागू किया जाना चाहिए ताकि कर्मचारियों को बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस मिल सके. महीने के दो शनिवार दूसरे और चौथे को ही सार्वजनिक अवकाश माना जाता है. इसके अलावा पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहते है और कामकाज होता है. इनकी मांग है कि सभी शनिवार को बैंक का अवकाश रहे.
2.बोनस (PLI) के नियमों को लेकर विवाद
हफ्ते में 5 दिन काम के अलावा बोनस (PLI) के नियमों को लेकर भी विवाद चल रहा है. सरकार ने बड़े अधिकारियों जैसे स्केल-4 और उससे ऊपर के अफसरों के लिए बोनस का एक नया नियम लागू किया है. इसके तहत अच्छा काम करने वाले अफसरों को 365 दिन की बेसिक सैलरी के बराबर इंसेंटिव या बोनस मिल सकता है. बैंक यूनियनें इस बात का भी विरोध कर रही हैं.
7 बड़ी बैंक यूनियन हड़ताल में
हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल हो रही हैं, जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हुए हैं. इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC शामिल हैं. हड़ताल में स्टेज 1 सहायक प्रबंधक से लेकर स्टेज 5 सहायक महाप्रबंधक तक के एम्पलाईज हड़ताल पर रहेंगे.
Report- Ashish Chauhan