)
जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब यूनिवर्सिटी की एक सेकंड ईयर की छात्रा ने इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही शिवदासपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. हालांकि, छात्रा के इस तरह बिल्डिंग से कूदने के पीछे की असली वजह का फिलहाल अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है.
खबर अपडेट की जा रही है....