SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रतापगढ़ में महिला ने समाप्त की जीवन लीला: कमरे में अकेला खेलता मिला 4 महीने का बच्चा, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

प्रतापगढ़ में मंगलवार दोपहर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. कोतवाली थाना क्षेत्र में बांसवाड़ा रोड स्थित मकान में महिला अपने पति और 4 महीने के बच्चे के साथ किराए पर रहती थी. सूचने मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां महिला के साथ मासूम अकेला मिला.

Written By Aman Singh
Published: Oct 27, 2026, 11:24 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 11:29 PM IST
Image Credit: ZEE Media
Join

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में मंगलवार दोपहर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया. सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कमरे के अंदर 4 महीने का मासूम अकेला था. पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और सबसे पहले बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला. इस दौरान पुलिस के सामने मासूम की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती थी.

कमरे के अंदर महिला ने दी जान

कोतवाली थाना क्षेत्र में बांसवाड़ा रोड स्थित पीजी कॉलेज के सामने एक मकान में पति-पत्नी अपने 4 माह के बच्चे के साथ किराए पर रहते हैं. मंगलवार दोपहर महिला ने कमरे के अंदर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतका की पहचान सविता पत्नी महेश मीणा निवासी अछनेरा खेड़ा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई.

यह भी पढ़ें- भीलवाड़ा में 72 वर्षीय महिला की हत्या: शव जलाकर नदी में फेंके अवशेष, पुलिस ने 2 युवकों को पकड़ा

जमीन पर अकेला खेलता दिखा 4 माह का मासूम

जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों को शंका तब हुई, जब वे बच्चे को खिलाने के लिए पहुंचे और कमरे का गेट नहीं खुला. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने खिड़की से अंदर झांका, तो वहां का दृश्य देखकर वे सन्न रह गए. उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सीआई शंभूसिंह झाला ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

खिड़की से अंदर देखने पर महिला के साथ कमरे में 4 माह का मासूम जमीन पर अकेला खेलता नजर आया. बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बिना देर किए दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचकर सबसे पहले बच्चे को सुरक्षित अपनी गोद में लिया. बच्चे को अकेला और बेखबर देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी.

यह भी पढ़ें- 35 मिनट में 5 करोड़ की चोरी: 3000 KM दूर बिहार से पकड़े गए आरोपी, राडो घड़ी शोरूम में चोरी का ऐसे हुआ खुलासा

सूचना के बाद देर शाम पहुंचे परिजन

महिला का पति महेश मौके पर मौजूद नहीं था. सूचना के बाद करीब 4 घंटे तक परिजन मौके पर नहीं पहुंचे और पुलिस उनके इंतजार में घटनास्थल पर ही मौजूद रही. इस दौरान बच्चे की देखरेख भी पुलिस की निगरानी में रही. देर शाम परिजन पहुंचे, जिसके बाद शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

REPORTER- HITESH UPADHYAY

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES