SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान के पेट्रोल पंपों पर लीटर का खेल! 5 लीटर में 30 ML तक कम पेट्रोल-डीजल देने का खुलासा

राजस्थान में पेट्रोल पंपों पर कम ईंधन देने का खुलासा हुआ है. अजमेर और उदयपुर के 4 पंपों के 5 नोजल सीज किए गए. जांच में 5 लीटर पर 27 से 30 ML तक की कमी मिली. विभाग ने 75 हजार रुपए का जुर्माना वसूला.

Reported By Deepak Goyal Edited By Ansh Raj
Published: Nov 17, 2026, 18:12 IST | Updated: Nov 17, 2026, 18:16 IST
Image Credit: Rajasthan Petrol Pumps
Join

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल भरवाने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर चपत लगाने का मामला सामने आया है. प्रदेश के कुछ पेट्रोल पंपों पर मीटर में पूरी मात्रा दिखाने के बावजूद उपभोक्ताओं को कम ईंधन दिया जा रहा था. जांच में 5 लीटर पेट्रोल-डीजल पर 27 से 30 मिलीलीटर तक की कमी मिली है. इस गड़बड़ी का खुलासा विधिक माप विज्ञान विभाग के विशेष जांच अभियान में हुआ. विभाग ने अजमेर और उदयपुर के 4 पेट्रोल पंपों के 5 नोजल सीज किए हैं.

उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर प्रदेशभर में पेट्रोल पंपों की औचक जांच की गई. इस दौरान कुल 59 पेट्रोल पंपों की जांच हुई. इनमें से 4 पेट्रोल पंपों पर कम ईंधन देने की अनियमितता मिली, जबकि 55 पंपों पर ऐसी कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई.

5 लीटर में 30 ML तक कम मिला पेट्रोल
जांच में अजमेर के पेट्रोल पंपों पर 5 लीटर ईंधन की माप में 27 मिलीलीटर तक की कमी मिली. वहीं, उदयपुर में 5 लीटर पेट्रोल पर 30 मिलीलीटर तक कम ईंधन दिया जा रहा था. यानी उपभोक्ता पूरे 5 लीटर के पैसे चुका रहे थे, लेकिन उन्हें निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल मिल रहा था. विभाग के अनुमान के मुताबिक, चारों पेट्रोल पंपों पर हर महीने करीब 666 लीटर कम ईंधन दिया जा रहा था. इसकी अनुमानित कीमत 73,510 रुपए बताई गई है. इस तरह उपभोक्ताओं को हर महीने 73 हजार रुपए से ज्यादा की चपत लगने का अनुमान है.

अजमेर और उदयपुर के 4 पंपों पर कार्रवाई
जांच के दौरान अजमेर के बी.एल.एम. पेट्रोलियम, सुरसाना के 2 नोजल सीज किए गए और 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. वहीं, भंवर पेट्रोलियम ट्रेडर्स, रूपनगढ़ का एक नोजल सीज कर 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया.

उदयपुर के आशा फिलिंग स्टेशन का एक नोजल सीज किया गया और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा प्रदीप ऑटोमोबाइल का भी एक नोजल सीज कर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया.

75 हजार रुपए का जुर्माना वसूला
विशेष जांच अभियान के दौरान कुल 75 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया. विभाग के मुताबिक, 59 में से 55 पेट्रोल पंपों पर कम ईंधन देने की अनियमितता नहीं मिली. वहीं, उपभोक्ताओं को सही मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेशभर में आगे भी औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Deepak Goyal
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES