भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /जयपुर में जल भवन के 4 कनेक्शनों पर लाखों का बिल बकाया: विभाग पर उठे सवाल

जयपुर में जल भवन के 4 कनेक्शनों पर लाखों का बिल बकाया: विभाग पर उठे सवाल

राजस्थान में जलदाय विभाग के जल भवन में चार पेयजल कनेक्शनों पर लाखों रुपये का बिल बकाया है. इन पर 3,649 रुपये की पेनल्टी भी दर्ज है. दूसरी ओर जयपुर में पेयजल उपभोक्ताओं पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया बताया जा रहा है. ऐसे में विभाग की बिल वसूली व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

Reported ByAshish Chauhan
Published: Oct 23, 2026, 05:13 PM IST|Updated: Oct 23, 2026, 05:19 PM IST
joinshare
जयपुर में जल भवन के 4 कनेक्शनों पर लाखों का बिल बकाया: विभाग पर उठे सवाल
Image Credit: Zee Media

About the Author

    Ashish Chauhan

    Ashish Chauhan

    आशीष चौहान
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

    4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

    2

    अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

    3

    पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

    4

    इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

    5

    छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    राजस्थान में जनता को पानी पिलाने वाला जलदाय विभाग पानी के बिलों पर जनता पर शिकंजा कसता है. नियम गिनाता है, लेकिन पहले विभाग खुद के मुख्यालय की हकीकत जान ले. पानी के बकाया बिलों पर जनता के लिए रिकवरी अभियान चलाने वाले विभाग के मुख्यालय का खुद के पेयजल कनेक्शन के बिल लाखों रुपए बकाया है.

    सवालों में पीएचईडी विभाग

    आम जनता से पानी के बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाने वाला जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खुद अपने बकाया बिलों को लेकर सवालों के घेरे में है. जयपुर स्थित जल भवन में चार पेयजल कनेक्शनों के बिल महीनों से बकाया हैं. मुख्यालय पर कुल 3 लाख 82 हजार रुपए का पानी का बिल बकाया है. बिल जमा करवाने की अंतिम तारीख भी निकल चुकी है, लेकिन जल भवन का बिल अभी तक जमा नहीं हुआ है.

    जयपुर में पेयजल उपभोक्ताओं के 300 करोड़ से ज्यादा के बिल बकाया है. शहर में 6 लाख पेयजल कनेक्शन है, जिसमें जलदाय मुख्यालय का भी बिल है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि जलदाय विभाग खुद ही पानी का बिल जमा नहीं करवा पा रहा. चीफ इंजीनियर प्रशासन मुकेश बंसल ने कहा कि इस संबंध में मुझे जानकारी नहीं है. मैं पता करता हूं. पता करवाकर पूरे मामले में एक्शन लेता हूं.

    यह भी पढ़ें- पीपल अगेंस्ट SIR और अन्य संगठनों का प्रदर्शन: शहिद स्मारक के बाहर बैरिकेड्स लगाकर पुलिस ने रोका

    जल भवन के चार कनेक्शन, बिल जमा नहीं

    जलदाय विभाग के मुख्यालय जल भवन में चार पेयजल कनेक्शन हैं. इन सभी कनेक्शनों के बिल लंबे समय से बकाया बताए जा रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विभाग खुद समय पर पानी का बिल जमा नहीं करवा पा रहा, तो आम उपभोक्ताओं से बकाया वसूली की सख्ती किस आधार पर की जा रही है.

    ये 4 बिल बकाया

    बकाया बिल                            कितना बकाया                           पेनल्टी

    पहला बिल                               15699 रुपये                             170 रुपये
    दूसरा बिल                                46111 रुपये                             288 रुपये
    तीसरा बिल                               233831 रुपये                           2507 रुपये
    चौथा बिल                                 87201 रुपये                              684 रुपये

    कुल बकाया बिल                      382842 रुपये                            3649 रुपये


    समय सीमा खत्म, अब पेनल्टी का सवाल

    पानी के बिल जमा करवाने की अंतिम तारीख निकलने के बाद अब विभाग पर पेनल्टी लगने का भी सवाल खड़ा हो गया है. आम उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करवाने की अपेक्षा करने वाले विभाग को पहले अपने बकाया बिलों का भुगतान सुनिश्चित करना होगा.

    जल भवन मंत्री से लेकर प्रमुख सचिव तक इसी दफ्तर में बैठते हैं. चीफ इंजीनियर्स समेत जलदाय विभाग का पूरा प्रशासनिक अमला भी यहीं बैठता है. इसके बावजूद मुख्यालय के ही चार पेयजल कनेक्शनों के बिल बकाया होना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है.

    जनता से वसूली, खुद के बिल पर चुप्पी

    पानी के बिलों की वसूली को लेकर विभाग की सख्ती के बीच अब सवाल उठ रहा है कि जल भवन के बकाया बिलों की वसूली के लिए कौन जिम्मेदारी तय करेगा. क्या विभाग अपने ही मुख्यालय के बकाया बिल जमा करवाने के लिए भी अभियान चलाएगा या वसूली की सख्ती सिर्फ आम उपभोक्ताओं तक सीमित रहेगी.

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Jaipur News