SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बीकानेर में विकास अधिकारी के घर ACB की कार्रवाई: 1 किलो सोना और लाखों की नकदी बरामद, जांच के घेरे में कई रजिस्ट्रियां

Bikaner News: बीकानेर में ACB की कार्रवाई के दौरान लोहावट के विकास अधिकारी नारायण सुथार की कार से 8.14 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद होने के बाद उनके घर की तलाशी ली गई. सर्च के दौरान करीब 1 किलो सोना, आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं.

Written By Aman Singh
Published: Sep 26, 2026, 08:09 PM IST | Updated: Sep 26, 2026, 08:27 PM IST
Image Credit: AI Generated Image
Join

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर जिले में लोहावट के विकास अधिकारी नारायण सुथार के खिलाफ ACB की कार्रवाई में अब बड़ा अपडेट सामने आया है. बीती रात कार से 8 लाख 14 हजार रुपए से अधिक की नकदी बरामद होने के बाद ACB ने नारायण सुथार को डिटेन किया था. इसके बाद उसके घर पर सर्च कार्रवाई की गई.

घर से एक किलो सोना बरामद

ACB के मुताबिक, सर्च के दौरान घर से करीब एक किलो सोना बरामद हुआ है. ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि घर पर चलाए गए सर्च के दौरान एक किलो सोने के साथ कुछ आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं. इसके अलावा कई रजिस्ट्रियां और अन्य दस्तावेज भी ACB की जांच के दायरे में हैं. अब बरामद नकदी, सोने और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

चेकिंग के दौरान कार से मिला लाखों का कैश

दरअसल, ACB को सूचना मिली थी कि विकास अधिकारी नारायण सुथार बड़ी रकम लेकर बीकानेर की ओर आ रहे हैं. चेकिंग के दौरान उनकी कार को रुकवाकर तलाशी ली गई, जिसमें 8 लाख 14 हजार रुपए से अधिक की नकदी मिली थी. पूछताछ में सुथार की ओर से रकम को किसी परिचित से जुड़ा बताया गया था. ACB अब इस दावे समेत नकदी के वास्तविक स्रोत की भी पड़ताल कर रही है.

मुख्यालय के निर्देश के बाद होगी FIR

घर के सर्च के बाद अब जांच का दायरा नकदी से बढ़कर सोने और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों तक पहुंच गया है. ACB के ASP आशीष कुमार और DYSP इंद्र कुमार सहित टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है. ACB के मुताबिक, फिलहाल नारायण सुथार को छोड़ दिया गया है और मुख्यालय के निर्देश के बाद FIR तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जांच पूरी होने के बाद ही बरामद नकदी, सोने और दस्तावेजों से जुड़े पूरे तथ्य स्पष्ट होंगे.

बीकानेर में बाइक चोरी पर पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर शहर में बढ़ती बाइक चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की है. 5 सितंबर को आरोपी विजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. आरोपी से पूछताछ और अनुसंधान के दौरान सफलता मिली. एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन पर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने कार्रवाई की. आरोपी से लगातार अनुसंधान जारी है. पूछताछ में और खुलासे की संभावना है. चोरी की अन्य वारदातों को लेकर भी पुलिस पड़ताल कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES