SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दौसा में कांग्रेस की सियासी ताकत दिखाने उतरे मुरारीलाल मीणा: बागियों को दी नसीहत

दौसा में पंचायत चुनाव को लेकर सांसद मुरारीलाल मीणा ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार शुरू कर दिया है. उन्होंने जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी देवांगना के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा.

Written By Aman Singh
Published: Oct 24, 2026, 04:31 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 04:38 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

राजस्थान के दौसा जिले में पंचायत चुनाव को लेकर अब सांसद मुरारीलाल मीणा ने कांग्रेस की कमान संभालते हुए जिले में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार शुरू कर दिया. इसी कड़ी में जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रही देवांगना के चुनाव कार्यालय का सांसद ने उद्घाटन किया. इस दौरान पूर्व मंत्री ममता भूपेश, पूर्व विधायक जी आर खटाणा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे.

कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील

सांसद मुरारी लाल मीणा ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस समय देश की जनता संकट के दौर से गुजर रही है. ऐसे में कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है जनता को कांग्रेस के पक्ष में पंचायत राज चुनाव में मतदान कर कांग्रेस को मजबूत करना चाहिए, ताकि जनहित के लिए कांग्रेस और अधिक मजबूती से लड़ाई लड़ सके.

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका राज: टिकटों ने बदला सियासी गणित

टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतरे नेताओं को नसीहत

मुरारी लाल मीणा ने कहा कि पूरी कांग्रेस एकजुट है और किसी भी बहकावे में नहीं आएं. वहीं कांग्रेस से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को भी मुरारी लाल मीणा ने नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस सबको मौका देती है. ऐसे में बाकियों को भी यह सोचना चाहिए कि जब कांग्रेस ने उन्हें पहचान दी, तो उन्हें विरोध में नहीं आना चाहिए.

यह भी पढ़ें- राजस्थान पंचायत चुनाव में Gen-Z की दस्तक: 22 साल की कनिका ने BJP से ठोकी ताल

मुरारी लाल मीणा ने GEN Z को लेकर कही ये बात

दरअसल, देवांगना के सामने सिकंदरा पंचायत समिति से कांग्रेस के प्रधान रहे सुल्तान बैरवा ने टिकट नहीं मिलने पर अपनी पत्नी को निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में ताल ठोकी है. मुरारी लाल मीणा ने देवांगना के टिकट को लेकर कहा कि वह पढ़ी लिखी हैं, युवा हैं, ऐसे में अगर वह राजनीति में शुरुआत कर रही हैं, तो निश्चित रूप से जहां GEN Z के हाथ में क्षेत्र की बागडोर होगी, तो निश्चित रूप से अच्छे काम भी होंगे.

वहीं पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के तहत अलवर जिले में सरपंच एवं पंच पदों के लिए मतदान हुआ. जिले की छह पंचायत समितियों में कुल 5,58,433 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर गांव की सरकार बनाने के लिए सुबह से ही लाइनों में लगे नजर आए.

REPORTER- LAXMI SHARMA

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES