App

जयपुर एयरपोर्ट पर दिखा स्टार्स का जलवा: एक साथ दिखे पलक-इब्राहिम, टाइगर सफारी के लिए आए राजस्थान

जयपुर एयरपोर्ट पर पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान साथ नजर आए, जहां से दोनों रणथंभौर के लिए रवाना हुए. दोनों के टाइगर सफारी के लिए करीब दो दिन रणथंभौर में रुकने की जानकारी है. इसी बीच 1 अक्टूबर से मानसून ब्रेक के बाद रणथंभौर नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए फिर खुल गया. अभिनेता-मॉडल मिलिंद सोमन भी जयपुर एयरपोर्ट पर अपने मजेदार अंदाज को लेकर चर्चा में रहे.

जयपुर एयरपोर्ट पर दिखा स्टार्स का जलवा: एक साथ दिखे पलक-इब्राहिम, टाइगर सफारी के लिए आए राजस्थान
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी और एक्टर इब्राहिम अली खान पटौदी गुरुवार यानी 1 अक्टूबर को जयपुर एयरपोर्ट पर एक साथ दिखे, जहां से दोनों सवाई माधोपुर के रणथंभौर के लिए निकले. कहा जा रहा है कि पलक और इब्राहिम रणथंभौर में टाइगर सफारी का लुत्फ उठाने राजस्थान आए हैं. दोनों के करीब दो दिन तक रणथंभौर में ठहरने की जानकारी सामने आई है.

वहीं, साथ में जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन भी नजर आए. इस दौरान एक फैन ने उनके साथ फोटो क्लिक कराने की इच्छा जताई. मिलिंद ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फोटो लेने से पहले 20 पुशअप लगाने होंगे. उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए.  

मानसून के बाद रणथंभौर फिर खुला
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की रणथंभौर यात्रा ऐसे समय हुई है, जब मानसून के तीन महीने के ब्रेक के बाद 1 अक्टूबर से रणथंभौर नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है. पार्क खुलने के पहले दिन देशी और विदेशी पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया.

पलक-इब्राहिम के साथ आने की चर्चा
रणथंभौर में पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के साथ नजर आने की खबर भी उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों को इससे पहले भी कई मौकों पर एक साथ देखा जा चुका है. रणथंभौर में दोनों की मौजूदगी ने उनकी इस यात्रा को लेकर फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है.

गणेश धाम पर हुआ पर्यटकों का भव्य स्वागत
इधर, पर्यटन सत्र के पहले दिन गणेश धाम स्थित मुख्य प्रवेश द्वार पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. वन विभाग की ओर से देशी-विदेशी पर्यटकों का राजस्थानी अंदाज में तिलक लगाकर और माला पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया.

लोक नृत्य और रंगोली ने बढ़ाई रौनक 
रणथंभौर के मुख्य प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाई गई. वहीं, लोक कलाकारों ने राजस्थानी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल में चार चांद लगा दिए. गाजे-बाजे और लोक संगीत के बीच पर्यटक वाहनों को रणथंभौर नेशनल पार्क भ्रमण के लिए रवाना किया गया.

Jaipur news

रियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए वाहन
पर्यटन सत्र के शुभारंभ के अवसर पर जिला कलेक्टर कानाराम, मुख्य वन संरक्षक शारदा प्रताप सिंह, उपवन संरक्षक मानस सिंह और उपवन संरक्षक पर्यटन संजीव शर्मा ने पर्यटक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान अधिकारियों ने पर्यटकों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया और उन्हें रणथंभौर भ्रमण के लिए शुभकामनाएं दीं.

पहले दिन ही सैकड़ों पर्यटक पहुंचे रणथंभौर
तीन महीने के अंतराल के बाद खुले रणथंभौर नेशनल पार्क को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला. पहली ही पारी में ही सैकड़ों की तादाद में देशी-विदेशी पर्यटक रणथंभौर के जंगल की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों को करीब से देखने पहुंचे. बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी पहली पारी में रणथंभौर भ्रमण के लिए पहुंचे.

बेहतर सुविधाओं और नियमों के साथ पर्यटन पर जोर
इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक शारदा प्रताप सिंह और जिला कलेक्टर कानाराम ने कहा कि इस बार पर्यटकों में रणथंभौर नेशनल पार्क के भ्रमण को लेकर खासा उत्साह और रुझान देखने को मिल रहा है. अधिकारियों ने पर्यटन सत्र के दौरान पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और वन क्षेत्र में निर्धारित नियमों के साथ पर्यटन संचालन पर जोर दिया.

भव्य स्वागत के साथ शुरू हुआ नया पर्यटन सत्र
गणेश धाम मुख्य द्वार पर हुए भव्य स्वागत समारोह के साथ रणथंभौर का नया पर्यटन सत्र शुरू हो गया. जंगल की हरियाली, प्राकृतिक सौंदर्य और बाघ सहित अन्य वन्यजीवों के दीदार की उम्मीद लेकर पहुंचे पर्यटकों में खासा उत्साह नजर आया. पहले ही दिन पर्यटकों की बड़ी संख्या ने रणथंभौर के पर्यटन सीजन के शानदार आगाज की तस्वीर पेश कर दी. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More