SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शहर में मां की सत्ता, गांव में बेटी का राज! जयपुर की डिप्टी मेयर की MBA पास बेटी बनी सरपंच

जयपुर की उप-महापौर सरोज कंवर की बेटी सौम्या ने टोंक जिले की गेदिया ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव जीतकर सियासी गलियारों में एक नई चर्चा छेड़ दी है.

Reported By Deepak Goyal
Published: Nov 18, 2026, 14:11 IST | Updated: Nov 18, 2026, 14:28 IST
Image Credit: mba daughter of jaipur deputy mayor becomes sarpanch tonk
Join

राजनीति में कई बार ऐसे दिलचस्प समीकरण बनते हैं, जो हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं. राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 में भी एक ऐसी ही अनूठी कहानी सामने आई है. राजधानी जयपुर की सियासत में जहां एक तरफ मां ने उप-महापौर के पद पर अपनी धाक जमाई है, वहीं अब उनकी बेटी ने भी गांव की सरकार में शानदार एंट्री मारी है.

सौम्या की ये जीत कोई साधारण जीत नहीं है. एमबीए (MBA) जैसी उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद, आमतौर पर युवा किसी मल्टीनेशनल कंपनी में शानदार पैकेज वाली कॉर्पोरेट जॉब का सपना देखते हैं. लेकिन सौम्या ने इस चमक-दमक वाले करियर को छोड़कर गांव की मिट्टी और जनसेवा की राह चुनी. अपनी पहली ही सियासी पारी में उन्होंने टोंक की गेदिया पंचायत से सरपंच पद के चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी को 574 वोटों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी.

इस परिवार का सियासी सफर भी काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है. एक तरफ जहां सरोज कंवर शहर की सरकार (नगर निगम) चला रही हैं, तो वहीं अब बेटी सौम्या ग्रामीण पंचायत की बागडोर संभालेंगी. हालांकि, इस खुशी के बीच एक दिलचस्प पहलू ये भी है कि सौम्या के पति अजीत सिंह ने भी कुछ समय पहले जयपुर नगर निगम के वार्ड 23 से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. पति की उस हार के बाद अब पत्नी सौम्या ने गांव से यह शानदार जीत दर्ज कर परिवार की राजनीतिक विरासत में एक नया और मजबूत अध्याय जोड़ दिया है.
 

सौम्या का ये सफर सिर्फ एक चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि ये उन तमाम युवाओं के लिए एक मिसाल भी है, जो शहरों की चकाचौंध में अपने गांव और जड़ों को भूल जाते हैं. एक पढ़ी-लिखी, आधुनिक ख्यालों वाली युवा महिला का गांव की पगडंडियों पर उतरकर लोगों के बीच जाना, उनकी समस्याएं सुनना और फिर उन्हें दूर करने का संकल्प लेना, ये वाकई में प्रेरणादायक है. ग्रामीण महिलाओं के लिए सौम्या सिर्फ एक सरपंच नहीं, बल्कि एक ऐसी उम्मीद बन गई हैं जो उनके हक़ की आवाज़ बेबाकी से उठा सकती हैं. शहर में पली-बढ़ी होने के बावजूद, जिस सादगी से उन्होंने गांव वालों का दिल जीता, उसने ये तो साबित कर दिया कि असली विकास वही है जहां आधुनिक सोच और ज़मीनी हकीकत का तालमेल हो.

ये भी पढ़ें : हार कर भी जीते दिल ! समर्थकों ने भरा हारे हुए सरपंच का 25 लाख का चुनावी कर्ज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Deepak Goyal
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES