App

मौलाना ने प्लानिंग से बेटी को परिवार से किया दूर! पिता बोले- 'हमने तो भरोसे से बच्ची को पढ़ने भेजा था...

जयपुर में मौलाना वकार अली से निकाह के बाद 18 साल की युवती को नारी निकेतन भेजा गया है. युवती मौलाना के साथ रहना चाहती है, जबकि परिजन उस पर बरगलाने का आरोप लगा रहे हैं. दूसरी ओर, कुछ महिलाएं निकाह को युवती की मर्जी बता रही हैं.

मौलाना ने प्लानिंग से बेटी को परिवार से किया दूर! पिता बोले- 'हमने तो भरोसे से बच्ची को पढ़ने भेजा था...
Image Credit: Jaipur Nikah Controversy

जयपुर में मौलाना वकार अली और 18 साल की युवती के निकाह का मामला अब युवती की इच्छा और सुरक्षा को लेकर चर्चा में है. एक तरफ युवती के परिजन मौलाना पर उसे अपने प्रभाव में लेकर परिवार से दूर करने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ महिलाएं निकाह को युवती की मर्जी से हुआ बता रही हैं. पुलिस के अनुसार, युवती मौलाना के साथ रहना चाहती है, लेकिन अपने परिजनों के पास जाने को तैयार नहीं है. ऐसे में उसे नारी निकेतन भेजा गया है.

पिता का आरोप- प्लानिंग के साथ बेटी को परिवार से किया दूर
युवती के पिता का कहना है कि मौलाना ने सब कुछ पहले से प्लान कर रखा था. उन्होंने आरोप लगाया कि मौलाना इतना शातिर है कि उसने उनकी बच्ची को परिवार से ही दूर कर दिया. पिता ने कहा, 'हमने जिस पर भरोसा किया, उसी ने हमारे साथ ऐसा किया.' परिजनों का कहना है कि उन्होंने मौलाना पर भरोसा करके अपनी बच्चियों को मदरसे में पढ़ने भेजा था, लेकिन उसी भरोसे को तोड़ा गया.


जोया और नाजिया बोलीं- युवती की मर्जी से हुआ निकाह
इस मामले में मौलाना के समर्थन में भी आवाजें उठ रही हैं. मौलाना के साथ रहने वाली जोया का कहना है कि युवती ने अपनी मर्जी से निकाह किया है. उसे किसी ने बरगलाकर शादी नहीं करवाई. उन्होंने कहा कि इस्लाम में बालिग होने के बाद निकाह जायज है और वे वकार अली के किरदार को जानती हैं. वहीं नाजिया ने भी मौलाना पर लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताया. उनका कहना है कि युवती की रजामंदी से निकाह हुआ है और इस मामले को साजिश के तहत तूल दिया जा रहा है.

बच्ची के पिता ने ज़ी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि "दूसरी बीवी इनकी खुद यह कह रही है कि वो इनके 4 निकाह करवाएंगी, जो जायज है! अगर ऐसे ही निकाह कराने हैं तो भाई मदरसे की क्यों, आप कहीं और से भी कराओ."

"इसमें इस्लाम आपको मना थोड़ी कर रहा है, मदरसा जायज थोड़ी है. कहीं और से भी करा सकते हैं आप. बस इतना ही कहना है. मदरसे में जैसे बच्चे पढ़ने आते हैं, सब के बच्चे पढ़ते हैं."

Reporter "और लड़कियां खासकर लड़कियां पढ़ती है. तो उनके साथ इस तरह से होगा तो एक धोखा है समाज के साथ भी. 

ऐसा नहीं होना चाहिए. और ऐसा करते हैं तो गलत ही है. गलत को हम साथ नहीं देंगे. जो सही है उसका साथ देंगे, चाहे वो कोई भी हो."

"गलत का साथ नहीं देंगे? हाँ, गलत का साथ बिल्कुल नहीं देंगे. नाम क्या है आपका? मेरा वसीम नाम है. कहाँ रहते हैं? इसी बस्ती के हैं. बस्ती के हैं? जी. ठीक है."

युवती की इच्छा और सुरक्षा को लेकर पुलिस कर रही जांच
पुलिस के अनुसार, युवती मौलाना के साथ रहने की बात कह रही है, लेकिन परिवार के पास लौटना नहीं चाहती. इसी वजह से उसे नारी निकेतन भेजा गया है. पुलिस अब युवती के बयान और निकाह की परिस्थितियों की जांच कर रही है. साथ ही मौलाना पर परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है.

मौलाना पहले से शादीशुदा, तीन बच्चों का पिता
पुलिस के मुताबिक, 34 वर्षीय मौलाना वकार अली पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है. उसकी पत्नी और बच्चे भी परिवार के साथ रहते हैं. वहीं स्थानीय लोगों ने मदरसे में पढ़ने वाली दूसरी लड़कियों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि पहले भी इस तरह की शिकायतें सामने आई थीं. इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष पवन पारीक ने भी निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vishnu Prakash Sharma

Vishnu Prakash Sharma

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More