App

दिल्ली से पटना के लिए कल से दौड़ेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन, छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, टाइमिंग, रूट की पूरी डिटेल

छठ पूजा के लिए रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें तलाई है. यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए ये ट्रेनें कल 11 नवंबर से चलने वाली है.

दिल्ली से पटना के लिए कल से दौड़ेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन, छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, टाइमिंग, रूट की पूरी डिटेल
Image Credit: Indian Railway

Delhi to Patna Vande Bharat Express: छठ पर घर जाने वालों के लिए इस बार रेलवे ने बड़ी तैयारियां की है. पिछले साल 12000 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थी, इस बार संख्या बढ़ाकर 18000 कर दी गई हैं. देशभर से यूपी-बिहार के लिए ट्रेनें चल रही है, लेकिन फिर भी लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है.  11 नवंबर से छठ पूजा के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाया जा रहा है. नई दिल्ली से पटना के बीच कल से वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.

नई दिल्ली से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन

छठ पूजा में बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस का ऐलान किया है. 11 नवंबर को पहली ट्रेन सुबह 5 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी.  

वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग

ट्रेन संख्या 02258- नई दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत ट्रेन सुबह 5 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से खुलकर शाम 6.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन अलीगढ़, कानपुर , प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा पर रुकेगी.  

ट्रेन संख्या  024436 , 13 नवंबर को दिल्ली से पटना के लिए चलेगी. स्पेशल वंदे भारत ट्रेन सुबह 8.35 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर रात 9.30 बजे पटना पहुंचेगी.  

पटना से दिल्ली की वापसी 

12 नवंबर को ट्रेन संख्या 02257 वंदे भारत स्पेशल ट्रेन पटना से दिल्ली के लिए चलेगी. सुबह 8 बजे यह ट्रेन पटना जंक्शन से चलकर रात 9.30 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी.  

ट्रेन संख्या 02435 वंदे भारत स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर को पटना से सुबह 8 बजे खुलकर रात 9.30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.  


28 नवंबर तक दौड़ेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन

इसके अलावा रेलवे ने 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक नई दिल्ली से पटना अप-डाउन स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाया है.  ट्रेन संख्या 02253 और ट्रेन संख्या 02254 नई दिल्ली से पटना जंक्शन के बीच दौड़ रही है.शनिवार, सोमवार, बुधवार को दिल्ली से पटना और वापसी में रविवार, मंगलवार, गुरुवार को ये ट्रेन पटना से दिल्ली के लिए चल रही है.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More