SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमेरिका-पाकिस्तान मैच हुआ तो पाकिस्तान का साथ देगा भारत: जयपुर में मदन राठौड़ का बड़ा बयान

Jaipur News: राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर भाषण के दौरान कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच मैच होने पर भारत को पाकिस्तान का साथ देना चाहिए, क्योंकि वह पड़ोसी है. उनका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.

Written By Sandhya Yadav
Published: Oct 16, 2026, 09:31 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 04:28 PM IST
Image Credit: राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़.
Join

Jaipur News: राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के एक बयान ने राजनीतिक चर्चा तेज कर दी है. पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अमेरिका और पाकिस्तान के बीच मैच हो तो पाकिस्तान का साथ देने की बात कही. उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इस बयान पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

अब्दुल कलाम की जयंती पर दिया बयान
मदन राठौड़ ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. यह कार्यक्रम भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था. अपने संबोधन में राठौड़ ने कलाम के विचारों और उनकी शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए पड़ोसियों के साथ मिलकर रहने और उनकी मदद करने की बात कही.

 राठौड़ ने कहा, "अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में मैच होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं क्योंकि वो हमारा पड़ोसी है. ठीक है. यह बात हमें समझनी होगी." उनके इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है.

अमेरिका-पाकिस्तान के उदाहरण पर सोशल मीडिया में प्रतिक्रियाएं
मदन राठौड़ के बयान को लेकर एक्स पर यूजर्स ने अलग-अलग राय रखी. कुछ लोगों ने उनके कथन पर सवाल उठाए, जबकि अन्य ने इसे राजनीतिक संदर्भ में देखा.

एक एक्स अकाउंट से किया गया, 'देख रहे विनोद राष्ट्रवादी पार्टी के लोगों को.' वहीं, योगेश मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा, 'वाह! पड़ोसी धर्म का ऐसा पालन? यह तो बिल्कुल आउट ऑफ सिलेबस बयान आ गया.' जसराज आजाद नाम के यूजर ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'यदि कोई विपक्ष का नेता ऐसा बोल देता, तो पूरा देशद्रोही घोषित कर देते. वैसे BJP का पाक से पुराना रिश्ता है.'

ये प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर सामने आईं टिप्पणियों का हिस्सा हैं. इनसे इस बयान को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग विचार सामने आने का संकेत मिलता है.

बीजेपी से एलर्जी वाले बयान पर भी हो चुकी है चर्चा
इससे पहले जयपुर में ही मदन राठौड़ ने कहा था कि कई लोगों को भाजपा से एलर्जी है, लेकिन इसमें वह क्या कर सकते हैं. उनका यह बयान भी राजनीतिक चर्चा का विषय बना था.

गहलोत के नारे पर डोटासरा को लेकर कही थी बात
अशोक गहलोत के चौथी बार गहलोत सरकार का नारा नहीं लगाने संबंधी बयान पर भी मदन राठौड़ ने प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि यह नारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पसंद नहीं है, इसलिए अशोक गहलोत ने ऐसा कहा कि यह नारा नहीं लगाना चाहिए. राठौड़ ने यह भी दावा किया था कि डोटासरा, अशोक गहलोत के खिलाफ हैं.

राठौड़ ने अपने बयान पर दी सफाई
वहीं, इस मामले पर मदन राठौड़ ने सफाई दी है और कहा है कि मैंने जो बात कही थी, वह भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के संदर्भ में कही थी, लेकिन मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया, जो बिल्कुल भी उचित नहीं है.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES