SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'कांग्रेस घोटाले नहीं करती तो देश में कांच की सड़कें होतीं', मदन राठौड़ ने साधा निशाना... बोले- किसानों का खून चूसा' सिर्फ लूट मचाई

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर घोटालों और किसानों के मुद्दे को लेकर हमला बोला. उन्होंने राजस्थान में बीजेपी सरकार रिपीट होने का दावा किया. SIR पर कांग्रेस को घेरते हुए पंचायत चुनाव में बड़ी जीत का भरोसा भी जताया.

Reported By Vishnu Prakash Sharma Written By Ansh Raj
Published: Nov 06, 2026, 10:29 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 10:30 PM IST
Image Credit: Madan Rathore Attacks Congress
Join

जयपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस घोटाले नहीं करती तो आज देश में कांच की सड़कें होतीं और भारत विकसित हो चुका होता. राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासन में सिर्फ लूट मचाई और जनता की चिंता नहीं की. उन्होंने राजस्थान में बीजेपी सरकार की तीसरी वर्षगांठ को लेकर भी भरोसा जताया कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार फिर बनेगी और आगे लगातार पार्टी सत्ता में रहेगी.

'कांग्रेस ने किसानों का खून चूसा'
मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर किसानों को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के लिए सिर्फ नारे दिए और उनका खून चूसा. राठौड़ के मुताबिक, कांग्रेस जिस वर्ग को अपना पॉकेट वोट बैंक समझती थी, वह अब जागरूक हो गया है और समझ चुका है कि उसके साथ धोखा हुआ है.

उन्होंने कहा कि पहले कुछ लोगों को लगता था कि बीजेपी उन्हें नुकसान पहुंचाएगी, लेकिन पार्टी ने उन्हें अपने साथ रखा. राठौड़ ने तीन तलाक का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी ने इसके दंश को मिटाया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी अपने वादों को पूरा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- नरेश मीणा पर 25 पैसे का इनाम: तलाश में बारां पुलिस की बड़ी दबिश… गुंड़ई गांव के फार्म हाउस पर देर रात छापा

SIR को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
SIR के मुद्दे पर भी मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व को क्या हो गया है, जो वह लगातार SIR-SIR चिल्ला रहा है. राठौड़ ने दावा किया कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से कटने चाहिए थे, उन्हीं के नाम कटे हैं. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष भीड़ के माध्यम से सत्ता हासिल करना चाहता है. राठौड़ ने कहा कि जो दल चुनाव के दौरान आपस में लड़ते हैं, वे अब एक हो गए हैं.

पंचायत चुनाव में बड़ी जीत का दावा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत चुनावों को लेकर भी पार्टी की जीत का भरोसा जताया. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को पंचायत चुनावों में निकाय चुनावों से भी अधिक जीत मिलेगी.

तीसरी वर्षगांठ पर सरकार रिपीट होने का भरोसा
राजस्थान में बीजेपी सरकार की तीसरी वर्षगांठ को लेकर राठौड़ ने कहा कि उनकी पार्टी जो कहती है, वह करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कामकाज का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार फिर बनेगी. उनका कहना था कि अब राजस्थान में बीजेपी लगातार सत्ता में रहेगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES