App

कोटा में ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल: युवक के पीछे बेल्ट लेकर दौड़ा, गालियां भी दीं

कोटा में जब्त मॉडिफाइड बुलेट लेने पहुंचे युवक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ है. पुलिसकर्मी अभिषेक चौधरी पर गाली-गलौच और बेल्ट लेकर दौड़ने का आरोप है. पुलिस ने वीडियो को जांच में लिया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी है.

कोटा में ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल: युवक के पीछे बेल्ट लेकर दौड़ा, गालियां भी दीं
Image Credit: Kota traffic police

शहर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक युवक के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिसकर्मी युवक से गाली-गलौच करते और बेल्ट लेकर उसकी तरफ दौड़ते दिखाई देने की बात सामने आई है. यह विवाद मॉडिफाइड बुलेट लेने के लिए ट्रैफिक ऑफिस पहुंचे युवक के साथ हुआ. युवक जितेश केवट ने इस मामले में शिकायत दी है. पुलिस ने वीडियो को जांच में लिया है और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही है.

कोर्ट के आदेश पर बाइक लेने पहुंचा था युवक
जानकारी के अनुसार, कोटा शहर यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार, तेज हॉर्न, साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकालने और मॉडिफाइड बाइक चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 78 पावर बाइक जब्त की थीं. जब्त बाइकों को लेने के लिए युवक ट्रैफिक ऑफिस पहुंचे थे. बताया गया है कि कोर्ट के आदेश के बाद जितेश केवट भी अपनी मॉडिफाइड बुलेट लेने वहां पहुंचा था. इसी दौरान उसकी ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ तीखी नोकझोंक हो गई. विवाद के दौरान गाली-गलौच और पुलिसकर्मी के बेल्ट लेकर दौड़ने का वीडियो सामने आया है.

कोटा में यातायात पुलिस कार्यालय में देर रात हुए हंगामे से जुड़े वायरल वीडियो पर जी राजस्थान में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस विभाग सक्रिय हुआ है. वीडियो में कथित तौर पर गाली-गलौच करते नजर आए कांस्टेबल अभिषेक चौधरी को निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच अभी जारी है.

कोटा शहर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह आमजन के साथ सम्मानजनक, शालीन और संवेदनशील व्यवहार के लिए प्रतिबद्ध है. पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच जारी है.

 

 

 

पुलिसकर्मी अभिषेक चौधरी पर अभद्रता का आरोप
इस मामले में ट्रैफिक पुलिसकर्मी अभिषेक चौधरी पर युवक के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है. युवक जितेश केवट ने शिकायत दी है. विवाद से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है. वीडियो को अनुसंधान में शामिल किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच जारी है.

 

कोटा में तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बाइक्स के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई की शहर में प्रशंसा हो रही है. वहीं, इसी बीच यातायात पुलिस कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं. वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी अभिषेक चौधरी कथित तौर पर युवकों से गाली-गलौच करते और बेल्ट लेकर उनके पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं. जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

तेज रफ्तार और शोर करने वाली 78 बाइक जब्त
कोटा में सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक चलाने, तेज हॉर्न बजाने और साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकालने वाले बाइकर्स के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है. शहर एसपी तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने 78 मॉडिफाइड पावर बाइक जब्त की हैं.

पुलिस की यह कार्रवाई नियमों के खिलाफ बाइक में बदलाव कराने और सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ की गई. इनकी हरकतों से आम लोगों को परेशानी हो रही थी और उनमें भय का माहौल बन रहा था. ट्रैफिक डीएसपी शक्ति दायमा के सुपरविजन में यह अभियान चलाया जा रहा है. जब्त बाइक छुड़ाने के लिए वाहन चालकों को न्यायालय की प्रक्रिया से गुजरना होगा.

बाइक लेने पहुंचे युवकों से विवाद का आरोप
बाइक जब्त करने की कार्रवाई के बीच देर रात यातायात पुलिस कार्यालय में हंगामे का मामला सामने आया. बताया जा रहा है कि जब्त मॉडिफाइड बाइक लेने के लिए कुछ युवक कार्यालय पहुंचे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक हो गई.

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी अभिषेक चौधरी कथित तौर पर युवकों के साथ गाली-गलौच करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, एक पुलिसकर्मी बेल्ट लेकर युवकों के पीछे दौड़ता नजर आ रहा है. वीडियो में एक अन्य पुलिसकर्मी बीच-बचाव करता हुआ भी दिखाई देता है.

हालांकि, पुलिसकर्मियों की ओर से भी आरोप लगाया गया है कि युवकों ने उनके साथ गाली-गलौच की थी. ऐसे में विवाद के दौरान क्या हुआ और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी किस बात पर शुरू हुई, इसकी पड़ताल जरूरी है. जी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा, वीडियो पर उठे सवाल
एक तरफ मॉडिफाइड बाइक और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई की शहर में प्रशंसा हो रही है. दूसरी तरफ, वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तंज कस रहे हैं. इस घटनाक्रम के बाद पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर भी चर्चा हो रही है.

सड़क पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना अभियान का उद्देश्य है, लेकिन कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों का व्यवहार भी सवालों के घेरे में आ गया है. वायरल वीडियो ने यातायात पुलिस कार्यालय में हुए विवाद को चर्चा में ला दिया है.

वायरल वीडियो पर पुलिस विभाग ने लिया संज्ञान
मामले में पुलिस विभाग ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है. ट्रैफिक पुलिसकर्मी अभिषेक चौधरी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है. फिलहाल, इस मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और वायरल वीडियो में नजर आ रहे घटनाक्रम को अलग-अलग समझना जरूरी है.

कोटा में एक ओर मॉडिफाइड बाइक के खिलाफ अभियान जारी है, वहीं दूसरी ओर यातायात पुलिस कार्यालय में हुए विवाद का वीडियो पुलिसकर्मी के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर रहा है.

एसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
पावर बाइक के खिलाफ यह अभियान कोटा शहर की एसपी तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में चलाया गया. ट्रैफिक डीएसपी शक्ति दायमा के सुपरविजन में विशेष अभियान जारी है. इसी कार्रवाई के दौरान जब्त बाइक लेने पहुंचे युवक और पुलिसकर्मी के बीच विवाद हुआ. अब वायरल वीडियो को लेकर पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही है. मामले में शिकायत और वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More