भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /कोटा के जेके लोन अस्पताल में फिर प्रसूता की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

कोटा के जेके लोन अस्पताल में फिर प्रसूता की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

कोटा जेके लोन अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 26 वर्षीय शबनम बानो की मौत हो गई. बारां निवासी शबनम का 23 अक्टूबर को ऑपरेशन हुआ था. परिजनों के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया और ड्रिप चढ़ाने के बाद तबीयत बिगड़ गई. .

Written ByZee Rajasthan Web Team
Published: Oct 25, 2026, 04:05 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 04:16 PM IST
joinshare
कोटा के जेके लोन अस्पताल में फिर प्रसूता की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
Image Credit: सिजेरियन डिलीवरी के बाद हुई मौत

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

राजस्थान के कोटा जेके लोन हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 26 वर्षीय प्रसूता शबनम बानो की मौत का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. परिजनों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

बारां से कोटा रेफर हुई शबनम
जानकारी के अनुसार, बारां जिले की रहने वाली शबनम बानो को 22 अक्टूबर को डिलीवरी के लिए बारां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद 23 अक्टूबर को कोटा के जेके लोन हॉस्पिटल में उनका सिजेरियन ऑपरेशन किया गया.

यह भी पढ़ेंः गुजरात में दो बच्चों में चांदीपुरा वायरस की पुष्टि, एक बच्ची की मौत के बाद राजस्थान में अलर्ट

ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत 
परिजनों के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद शबनम का ब्लड प्रेशर कम हो गया था. उनका आरोप है कि ड्रिप चढ़ाने के बाद शबनम की तबीयत और बिगड़ गई. इसके बाद शनिवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया. शबनम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया.

परिजनों ने उठाए इलाज पर सवाल 
इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान बरती गई प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके और यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

शबनम की मौत की असली वजह क्या?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि डिलीवरी के बाद शबनम की तबीयत किन परिस्थितियों में बिगड़ी और उनकी मौत की वास्तविक वजह क्या रही? फिलहाल परिजनों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. मौत के कारणों और संभावित लापरवाही के संबंध में अंतिम निष्कर्ष जांच और चिकित्सकीय तथ्यों के आधार पर ही निकाला जा सकेगा.  वहीं, परिजनों को उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों की जांच करेंगे और यदि किसी की जिम्मेदारी सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.  

यह भी पढ़ेंः जयपुर SMS के डॉक्टरों ने रचा इतिहास: 22 साल के मरीज को मिला दूसरा जीवन! जानें कैसे हुआ जटिल बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल

जेके लोन अस्पताल में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
बता दें कि कोटा के जेके लोन हॉस्पिटल में पहले भी सिजेरियन डिलीवरी के बाद कई प्रसूताओं की मौत के मामले पहले भी आ चुके हैं. इससे पहले का मामला अगस्त 2026 के है. जेके लोन अस्पताल में डिलीवरी के बाद कई प्रसूताओं की मौत के मामले सामने आए थे, जिनमें से कुछ मामलों में अत्यधिक रक्तस्राव (DIC), बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर और सांस लेने में तकलीफ कारण बताए गए थे. यह मामले अस्पताल में मातृ स्वास्थ्य और प्रसव के बाद मरीज की निगरानी से जुड़े सवाल खड़े करता है. 
 

Report-Rahul Joshi

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Kota News
Rajasthan News