SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान की दरा घाटी में 15 दिसंबर से खत्म हो सकता है NH-52 का सबसे बड़ा ट्रैफिक जाम

राजस्थान के कोटा से झालावाड़ और मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए दरा घाटी से एक बड़ी राहत की खबर है. मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के बीच से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-52 पर अब सालों पुरानी ट्रैफिक समस्या का समाधान होने जा रहा है.

Reported By Chetan Gurjar
Published: Nov 11, 2026, 12:04 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 12:16 PM IST
Image Credit: Kota to MP Route Traffic Dara Ghati New Tunnel
Join

दरा घाटी में अंग्रेजों के जमाने की पत्थरों से बनी संकरी सुरंग के समानांतर आधुनिक तकनीक से नई सीमेंटेड सुरंग तैयार की गई है. करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अंडरपास को 15 दिसंबर के आसपास यातायात के लिए शुरू करने की संभावना है.

सामने से वाहन आने पर थम जाता था ट्रैफिक
दरा घाटी का पुराना रास्ता लंबे समय से वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था. अंग्रेजों के शासनकाल में बनाई गई पत्थरों की सुरंग की चौड़ाई सीमित होने के चलते भारी वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत होती थी. कई बार आमने-सामने वाहन आने पर यातायात रुक जाता था और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं. कोटा से झालावाड़, बारां और मध्य प्रदेश की तरफ जाने वाले यात्रियों को इस वजह से अतिरिक्त समय गंवाना पड़ता था.

एक तरफ से एंट्री, दूसरी तरफ से एग्जिट की व्यवस्था
नई सुरंग की सबसे बड़ी खासियत इसका अलग यातायात मार्ग होगा. इसके जरिए एक तरफ से वाहन प्रवेश करेंगे और दूसरी तरफ से बाहर निकलेंगे. इससे पुराने रास्ते की तरह आमने-सामने वाहनों के फंसने की समस्या नहीं रहेगी. निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में बताया जा रहा है. फिनिशिंग का काम पूरा होने के बाद दिसंबर के मध्य में इसे शुरू करने की तैयारी है.

निर्माण के दौरान दो रेलवे इंजीनियरों की गई थी जान
इस परियोजना के निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा भी हुआ था. 6 महीने पहले मिट्टी धंसने से दो रेलवे इंजीनियर मलबे में दब गए थे और दोनों की जान चली गई थी. हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से निर्माण कार्य कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था. बाद में काम दोबारा शुरू किया गया और अब परियोजना पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

मुकुंदरा के रास्ते सफर होगा ज्यादा सुगम
नई सुरंग शुरू होने से NH-52 पर यातायात का दबाव व्यवस्थित होने की उम्मीद है. खासकर कोटा से झालावाड़, बारां और मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले भारी वाहनों और निजी वाहन चालकों को इसका फायदा मिलेगा. हालांकि, वास्तविक राहत सुरंग शुरू होने और यातायात व्यवस्था लागू होने के बाद ही सामने आएगी. दरा घाटी की ऐतिहासिक सुरंग अपनी पहचान बनाए रखेगी, लेकिन उसके बगल में बनी आधुनिक सुरंग भविष्य की बढ़ती यातायात जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकती है.

छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की सौगात, जयपुर से भागलपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, बुधवार दोपहर होगी रवाना


 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

चेतन गुर्जर , राजस्थान के टोंक जिले के गांव थड़ी से आते हैं. उन्होंने साल 2019 में जयपुर से पत्रकारिता की शुरुआत की और आज तक (Aaj Tak) के साथ अपनी सेवाएं दीं. फिर साल 2023 में उन्होंने कोटा में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली. वे कोटा जिले की प्रमुख खबरों, अपराध, राजनीति, शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते रहे हैं. अक्टूबर 2026 से उन्होंने जी मीडिया (Zee Media) के साथ नई शुरुआत की है और अब कोटा में जी मीडिया के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES