कोटा शॉपिंग सेंटर में भीषण अग्निकांड: संकरे रास्तों के बीच धधक उठीं कई दुकानें, मौके पर 7 दमकल गाड़ियां मौजूद
Kota News: कोटा के गुमानपुरा स्थित शॉपिंग सेंटर में मंगलवार सुबह एक दुकान से निकले धुएं के बाद आग का पता चला. आग कुछ दुकानों तक फैल गई, जिसके बाद 7 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. संकरे रास्तों से राहत कार्य में परेशानी हो रही है.
Kota News: कोटा के गुमानपुरा इलाके स्थित शॉपिंग सेंटर में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई. शॉपिंग सेंटर के कटले में एक दुकान से धुआं निकलता देखकर आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई. लोगों ने बिना देर किए इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया.
शुरुआत में आग एक दुकान से लगी होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन दमकल टीम के मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि आग कुछ दुकानों तक फैल गई है. दुकानों के अंदर धुआं भी भर रहा था. इसके बाद स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया.
एक के बाद एक 7 दमकल गाड़ियां पहुंचीं
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े बजे शॉपिंग सेंटर के कटले में स्थित एक दुकान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया था. आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी. कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद सब्जी मंडी फायर सेंटर से दमकल की गाड़ी शॉपिंग सेंटर के लिए रवाना की गई. दमकल की टीम जब मौके पर पहुंची तो आग कुछ दुकानों में फैल चुकी थी. दुकानों के अंदर धुआं भरा हुआ था. स्थिति को देखते हुए तत्काल अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया. इसके बाद एक के बाद एक कुल 7 दमकल की गाड़ियां शॉपिंग सेंटर पहुंचीं.
आग बुझाने में जुटी दमकल की टीमें
मौके पर पहुंची दमकल की टीमें लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं. दमकलकर्मी आग को दूसरी दुकानों तक फैलने से रोकने के साथ ही आग के स्रोत तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. दुकानों के अंदर धुआं भरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में भी सावधानी बरती जा रही है.
दमकल विभाग की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. आग को पूरी तरह बुझाने के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल दमकलकर्मियों का मुख्य प्रयास आग को नियंत्रित करने और उसे आगे फैलने से रोकने का है.
संकरे रास्तों के कारण राहत कार्य में दिक्कत
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि शॉपिंग सेंटर का इलाका काफी संकरा है. संकरे रास्तों के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचाने और राहत कार्य करने में भी रास्तों की वजह से दिक्कत आ रही है. इसके बावजूद दमकल की टीमें लगातार आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं. आग के स्रोत तक पहुंचने और प्रभावित दुकानों में भरे धुएं को देखते हुए दमकलकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं.
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं
फिलहाल शॉपिंग सेंटर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग से कितनी दुकानों और सामान को नुकसान पहुंचा है, इसका भी अभी आकलन नहीं किया जा सका है. दमकल विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में लगी हुई हैं. आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान और आग लगने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल 7 दमकल गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं.