SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

किशनगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: लापता मां और 2 साल के बेटे के बावड़ी में तैरते मिले शव, मचा हड़कंप

किशनगढ़ के सरगांव में बावड़ी में 26 वर्षीय ममता गुर्जर और उनके दो वर्षीय बेटे दिव्यांशु के शव मिले. मां-बेटे गुरुवार दोपहर से लापता थे. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू की.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Nov 13, 2026, 19:59 IST | Updated: Nov 13, 2026, 20:04 IST
Image Credit: किशनगढ़ के सरगांव में बावड़ी में मां और दो वर्षीय बेटे के शव मिले.
Join

किशनगढ़ के सरगांव क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई. यहां एक बावड़ी में मां और उसके दो वर्षीय मासूम बेटे के शव तैरते हुए मिले. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकों की पहचान 26 वर्षीय ममता गुर्जर और उनके दो वर्षीय बेटे दिव्यांशु के रूप में हुई है. मां और बेटे की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया, वहीं ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध रह गए.

गुरुवार दोपहर से लापता थे मां-बेटे

जानकारी के अनुसार, ममता गुर्जर और उनका बेटा दिव्यांशु गुरुवार दोपहर से ही घर से लापता थे. ममता के पति देवाराम गुर्जर एक निजी स्कूल में बस चालक के रूप में काम करते हैं. बताया गया कि देवाराम सुबह अपने काम पर गए थे. जब वह काम से वापस घर लौटे तो पत्नी और बेटा घर पर मौजूद नहीं मिले. इसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी.

यह भी पढे़ं- सास को देखने अस्पताल पहुंचा था दामाद, साले ने चाकू घोंपकर कर दी जीजा की हत्या, जानें वजह

इसी बीच सरगांव क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक बावड़ी में दो शवों को तैरते हुए देखा. बावड़ी में शव दिखाई देने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया

घटना की सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को बावड़ी से बाहर निकलवाया और उन्हें राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी धर्मराज चौधरी, तहसीलदार अंकुर जैन और थाना प्रभारी नरपत राम भी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली.

यह भी पढे़ं- बच्ची को जन्म देने के 2 घंटे बाद ही बिगड़ी तबीयत, जेके लोन अस्पताल में एक और प्रसूता की मौत, मचा हड़कंप

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव

पुलिस की ओर से मेडिकल बोर्ड के माध्यम से दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए. मां और बेटे की एक साथ मौत की घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मौत के कारणों का खुलासा नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ममता गुर्जर और उनके बेटे दिव्यांशु की मौत किन परिस्थितियों में हुई. घटना के पीछे की वजह को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही मां-बेटे की मौत से जुड़े कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Reporter- Padam kothari

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES