SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पहले थप्पड़, फिर खूनी संघर्ष: थार और बाइक सवारों में भिड़ंत, घायल भतीजे को देख ताऊ को आया हार्ट अटैक

खेड़ली बाईपास पर थप्पड़ मारने से शुरू हुआ विवाद मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया. पीछा करने के दौरान थार ने राहगीर को टक्कर मार दी. घायल युवक के ताऊ को हार्ट अटैक आया. पुलिस ने थार और बाइक जब्त की है.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Nov 16, 2026, 12:41 IST | Updated: Nov 16, 2026, 12:45 IST
Image Credit: पेट्रोल पंप के पास थार सवारों पर हमला.
Join

खेड़ली बाईपास रोड पर रविवार देर शाम युवराज पेट्रोल पंप के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. विवाद की शुरुआत थार गाड़ी में सवार एक युवक द्वारा राह चलते युवक को थप्पड़ मारने से हुई. इससे नाराज युवक और उसके साथियों ने मोटरसाइकिलों से थार सवारों का पीछा शुरू कर दिया. बाईपास पर दोनों पक्षों का आमना-सामना होने पर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बाइक सवार युवकों ने डंडे से थार गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और उसमें बैठे युवकों के साथ मारपीट करते हुए गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की.

पीछा कर रहे युवकों से बचने के प्रयास में राहगीर को मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि पीछा कर रहे युवकों से बचने के लिए थार चालक ने तेज गति से गाड़ी भगाई. इसी दौरान रास्ते में अखेगढ़, जिला भरतपुर निवासी सौरभ पुत्र मदनलाल को थार ने टक्कर मार दी. हादसे में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- कोटा का खौफनाक CCTV फुटेज : गैस जलाते ही भड़की आग, अंदर फंसे कर्मचारी की जिंदा जलने से मौत

भतीजे को घायल देख ताऊ को आया हार्ट अटैक
हादसे में घायल सौरभ की हालत देखकर उसके ताऊ धारा सिंह पुत्र चंदन जाटव की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें दिल का दौरा पड़ गया. परिजन उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें भी गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

टायर फटने से पेट्रोल पंप पर रुकी थार, आग लगाने का भी प्रयास
पीछा और मारपीट के दौरान थार गाड़ी का टायर फट गया, जिसके चलते गाड़ी पेट्रोल पंप के पास जाकर रुक गई. इसके बाद थार में सवार युवक मौके से भाग निकले. वहीं, पीछा कर रहे युवकों ने गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ उसमें आग लगाने का प्रयास भी किया. हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने के कारण वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके और वहां से युवक फरार हो गए.

पुलिस ने थार और बाइक की जब्त, अभी किसी पक्ष ने नहीं दी रिपोर्ट
थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त थार गाड़ी के साथ एक मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने ले आई. थार में सवार खेड़ली निवासी नरेंद्र मीणा पुत्र रतनलाल से पूछताछ की जा रही है. नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके साथी ने रास्ते में किसी युवक को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद विवाद हुआ. थार गाड़ी नरेंद्र के चचेरे भाई मनीष पुत्र मोहनलाल मीणा की बताई जा रही है. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 

Reporter- Jugal Gandhi

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES