SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जोधपुर निकाय चुनाव: कल अपहरण का केस, आज वीडियो में मुस्कराते दिखे पार्षद पति-पत्नी

जोधपुर नगर निकाय चुनाव के बीच पार्षद निर्मला नायक के कथित अपहरण मामले में नया मोड़ आया है. पार्षद और उनके पति का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपहरण और किसी भी दबाव से इनकार करते हुए परिवार के साथ स्वेच्छा से बाहर होने की बात कही.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Sep 17, 2026, 02:41 PM IST | Updated: Sep 17, 2026, 03:12 PM IST
Image Credit: Jodhpur Nagar Nigam Chunav 2026
Join

Jodhpur Nagar Nigam Chunav 2026: राजस्थान के जोधपुर में नगर निकाय चुनाव 2026 के बीच पार्षद निर्मला नायक के कथित अपहरण के मामले में नया मोड़ सामने आया है. पार्षद निर्मला नायक और उनके पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ने अपहरण की बात से इनकार किया है.

उन्होंने कहा कि वे अपनी मर्जी से परिवार के साथ बाहर घूमने आए हैं और उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है. इससे पहले पार्षद के ससुर ने एयरपोर्ट थाने में निर्मला नायक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.  मामले की जानकारी के बाद कांग्रेस के कई नेता भी एयरपोर्ट थाने पहुंचे थे.

पार्षद के लापता होने से मचा था हड़कंप
दरअसल बीते दिन जोधपुर के वार्ड संख्या 76 से निर्दलीय चुनाव जीतने वाली पार्षद निर्मला नायक के कथित तौर पर अपने पति और पौत्री के साथ लापता होने का मामला सामने आया था. वहीं, परिजनों ने इस मामले को लेकर एयरपोर्ट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर पार्षद और उनके परिवार की सुरक्षित बरामदगी की मांग की थी.

तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर के पास ले जाने की बात आई सामने 
परिवार के मुताबकि, चुनाव जीतने के बाद घर पर जश्न चल रहा था. इसी दौरान निर्मला नायक की तबीयत बिगड़ी. आरोप है कि आईदान और जगदीश नाम के दो व्यक्ति निर्मला नायक, उनके पति लोकेश नायक और उनकी पौत्री को डॉक्टर के पास ले जाने की बात कहकर अपनी गाड़ी में साथ ले गए. इसके बाद से ही तीनों वापस नहीं  आए थे और न ही परिवार ने कोई संपर्क करने की कोशिश की.

विधायक के फ्लैट पर होने की मिली जानकारी
निर्मला के ससुर लक्ष्मण नायक ने पुलिस को दिए परिवाद में बारे में बताया था. जगदीश से फोन पर संपर्क करने पर उसने कथित तौर पर बताया कि वे सभी रातानाडा स्थित शहर विधायक अतुल भंसाली के फ्लैट पर हैं. इसके बाद लक्ष्मण नायक वहां पहुंचे. उनके मुताबिक, विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी बहू, बेटा और पौत्री सुरक्षित हैं और जल्द घर आ जाएंगे.

16 सितंबर तक नहीं लौटे घर
परिजनों का कहना था कि 16 सितंबर तक भी तीनों घर नहीं आए और इस दौरान कथित तौर पर एक अनजान नंबर से परिवार की किसी सदस्य से फोन पर बात कराई गई और जल्द वापस आने का भरोसा दिया गया था.

महापौर चुनाव में समर्थन को लेकर आशंका
वहीं, इस मामले को लेकर लक्ष्मण नायक ने अपने परिवाद में आशंका जताई थी कि महापौर चुनाव में समर्थन हासिल करने के लिए निर्मला नायक, उनके पति और पौत्री को जबरन रोका गया हो सकता है.

पुलिस ने शिकायत मिलने की थी पुष्टि 
इधर, पुलिस ने बताया था कि पाबूपुरा निवासी लक्ष्मण नायक की ओर से लिखित शिकायत मिली थी. शिकायत में बताया गया था कि 14 सितंबर को दो लोगों ने निर्मला नायक, उनके पति     और पौत्री को गाड़ी में बैठाकर ले जाने और उसके बाद संपर्क नहीं होने की बात कही. वहीं, पार्षद के कथित तौर पर लापता होने की सूचना के बाद कांग्रेस नेताओं ने भी मामले में से जुड़ी जानकारी ली.

Report- Rakesh Kumar Bhardwaj

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES