SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झुंझुनूं में बदमाशों की दबंगई: जीप से पीछा कर दो सगे भाइयों को लाठी-डंडों और लोहे के सरियों से पीटा

झुंझुनूं के चिड़ावा थाना क्षेत्र के झांझोत गांव के पास दो सगे भाइयों पर हमले का मामला सामने आया है. पीड़ित अंकित के अनुसार, जीप सवार लोगों ने उनकी कार का पीछा कर रास्ता रोका और लाठी-डंडों और लोहे के सरियों से मारपीट की. घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Oct 25, 2026, 02:08 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 02:14 PM IST
Image Credit: दो भाइयों पर हमले के बाद गरमाया माहौल
Join

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना इलाके के झांझोत गांव कार में सवार होकर गांव लौट रहे दो सगे भाइयों पर रास्ते में हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि जीप में सवार हमलावरों ने उनकी कार का पीछा कर ओवरटेक किया और रास्ता रोककर लाठी-डंडों और लोहे के सरियों से मारपीट की. हमलावरों ने जीप से टक्कर मारकर कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर की कार्रवाई की मांग
वहीं, घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पीड़ित अंकित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि करीब सवा नौ बजे वह अपने भाई दीपक के साथ कार में सवार होकर सुलताना से अपने गांव झांझोत लौट रहा था. चिड़ावा रोड पर झांझोत सर्किल के पास जीप में सवार कुछ लोगों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ेंः बूंदी में देर रात दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: बड़े भाई की अस्पताल में मौत

ओवरटेक कर रास्ता रोका, लाठी-सरियों से हमला
आरोप है कि सरदाराराम के घर के पास हमलावरों ने कार को ओवरटेक कर जीप आगे लगा दी और रास्ता रोक लिया. रिपोर्ट के अनुसार, झांझोत निवासी रिजवान, सद्दाम हुसैन, आमिर, तोफिक, अरबाज और सुलताना निवासी धोलू कलाल ने एकराय होकर लाठी-डंडों और लोहे के सरियों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया.

10-15 अन्य लोगों को बुलाने का आरोप
आरोप है कि हमलावरों ने फोन कर 10-15 अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया और दोनों भाइयों के साथ मारपीट की. पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जीप से उनकी कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई. हमले में अंकित और दीपक को चोटें आईं.

यह भी पढ़ेंः दो साल पहले धनतेरस पर हुई थी 5 किलो चांदी की चोरी: अब फिर उसी सुनार की दुकान से लाखों का माल पार

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. 

Report- Sandeep Kedia 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES