SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झुंझुनूं के बिसाऊ पालिकाध्यक्ष सलमा बानो पर हमला: पत्थरबाजी का आरोप, कई गाड़ियों के शीशे टूटे

झुंझुनूं के बिसाऊ में नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सलमा बानो के विजय जुलूस के दौरान वार्ड नंबर 1 के मोहल्ला व्यापारियान में हंगामे और पत्थरबाजी का आरोप लगा. घटना में जुलूस में शामिल 2-3 वाहनों के शीशे टूटने की बात सामने आई है. सलमा बानो को हल्की चोट लगने की सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Sep 23, 2026, 07:02 PM IST | Updated: Sep 23, 2026, 07:13 PM IST
Image Credit: झुंझुनूं के बिसाऊ पालिकाध्यक्ष सलमा बानो पर हमला
Join

Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बिसाऊ में कांग्रेस से नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सलमा बानो के विजयी जुलूस के दौरान बवाल हो गया. वार्ड नंबर 1 के मोहल्ला व्यापारियान में जुलूस पर पत्थरबाजी किए जाने का आरोप लगा है. घटना के दौरान कई वाहनों के शीशे टूट गए.

सलमा बानो को चोट लगने की सूचना 
सलमा बानो को हल्की चोट लगने की सूचना है. जानकारी के अनुसार, सलमा बानो आज नगरपालिका कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद समर्थकों के साथ विजयी जुलूस के रूप में अपने घर लौट रही थीं. घर से कुछ दूरी पहले ही वार्ड नंबर 1 मोहल्ला व्यापारियान में जुलूस के दौरान अचानक हंगामा हो गया.

चेयरमैन की गाड़ी को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, जिस वाहन में चेयरमैन सलमा बानो सवार थी. उसी वाहन को सबसे पहले निशाना बनाए जाने का आरोप है. इसके बाद जुलूस में शामिल अन्य वाहनों पर भी पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई है. पत्थरबाजी में दो-तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए. घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जुलूस के दौरान हंगामे की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं. हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस की मौजूदगी के बाद मौके पर स्थिति शांत हुई. पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. घटना के बाद कांग्रेस नेता सुरेश महला ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए.

कांग्रेस नेता ने BJP कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप
उन्होंने कहा कि भाजपा के गुंडों ने आतंक मचाया है. महिलाओं पर अत्याचार और अटैक किया गया है. सारी गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं. महला ने घटना को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पर भी सवाल उठाए और इसे तानाशाही बताया. ये आरोप कांग्रेस नेता सुरेश महला के हैं. मामले को लेकर एसएचओ उमाशंकर ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे. उन्होंने किसी को चोट लगने की बात से भी अभी इंकार किया है.

कार्यभार ग्रहण करने के बाद निकला था विजय जुलूस 
गौरतलब है कि सलमा बानो ने आज बिसाऊ नगरपालिका के पालिकाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया था. इसके बाद समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाला गया था. इसी जुलूस के दौरान वार्ड नंबर-1 में विवाद और पत्थरबाजी की घटना सामने आई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पत्थरबाजी की वास्तविक वजह क्या थी और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. 

Report- Sandeep Kedia 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES