SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में बड़ा एक्शन: वित्तीय गड़बड़ी के आरोप, अकाउंटंट मनोज गोयल की गई नौकरी

राजस्थान के झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में अकाउंटंट मनोज गोयल की संविदा सेवाएं वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के बाद खत्म कर दी गई हैं. राजमेस के आदेश पर कॉलेज प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया. साथ ही, उन्हें भविष्य में राजमेस के अधीन संस्थानों में संविदा या नियमित नौकरी के लिए भी अपात्र घोषित किया गया है.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Oct 15, 2026, 08:56 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 09:05 PM IST
Image Credit: Jhalawar medical college
Join

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के अकाउंटंट मनोज गोयल की संविदा सेवाओं को राजमेस ने एक आदेश जारी कर खत्म कर दिया है. राजमेस के आदेश पत्र के बाद झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक संजय पोरवाल ने भी तत्काल प्रभाव से लेखाधिकारी (संविदा कर्मी) मनोज गोयल को कार्य मुक्त कर दिया. लेखाधिकारी मनोज गोयल पर वेतन से जुड़ी वित्तीय अनियमिताओं के गंभीर आरोप थे, जिसे लेकर लंबे समय से जांच चल रही थी.

2008 से संविदा पर कार्यरत थे मनोज गोयल 
मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय पोरवाल ने बताया कि मनोज गोयल झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में 2008 से संविदा पद पर लेखाधिकारी का काम कर रहा था. मनोज गोयल के खिलाफ कुछ वर्षों में वित्तीय अनियमित के गंभीर आरोप लगे थे, जिसकी जांच झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा की गई थी.

यह भी पढ़ेंः भीलवाड़ा में युवक की मौत पर बवाल: 1 लाख का कर्ज 16 लाख कैसे हुआ? परिजनों ने सूदखोरों पर लगाए गंभीर आरोप

जांच में वित्तीय गड़बड़ियों की हुई पुष्टि 
जांच के दौरान वित्तीय गड़बड़ियों के मामले की पुष्टि हुई, जिसके बाद जिला कलेक्टर द्वारा भी लेखाधिकारी मनोज गोयल को कार्य मुक्त करने हेतु राजमेस को पत्र लिखा गया था. उक्त मामले में सुरेश नवल अतिरिक्त निदेशक (राजमेस) ने आदेश जारी कर लेखाधिकारी (संविदा कर्मी) मनोज गोयल की संविदा सेवा खत्म कर दी. लेखाधिकारी मनोज गोयल के पास न्यायालय में कोई स्थगन आदेश भी नहीं था, जिसकी पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई.

कॉलेज प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से किया कार्यमुक्त
इसके साथ ही झालावाड़ मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य व नियंत्रक को गोयल को कार्य मुक्त करने के आदेश जारी किया गया. इसके बाद डीन डॉ. संजय पोरवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोयल को कार्य मुक्त कर दिया.

यह भी पढ़ेंः भरतपुर नगर निगम की पहली बैठक: भिड़ीं दो महिला पार्षद, कुर्सी को लेकर हुई हाथापाई

भविष्य की नौकरी के लिए भी अपात्र
मनोज गोयल अब भविष्य में राजमेस के अधीनस्थ संस्थानों में संविदा अथवा नियमित सेवाओं के लिए भी अपात्र घोषित कर दिए गए हैं. ऐसे में मनोज गोयल अब राजमेस से जुड़ी संस्थाओं में भविष्य में भी किसी सेवा से नहीं जुड़ पाएंगे.

Report-Mahesh Parihar 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES