)
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के मुताबिक, इस बार बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन के बाद फीस जमा नहीं कर रहे हैं. इसकी एक वजह एनटीए की आवेदन प्रक्रिया में किए गए नए बदलाव हैं. पहली बार अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन में गलती होने पर नया आवेदन करने का विकल्प दिया गया है. ऐसे में नाम, माता-पिता के नाम, शैक्षणिक जानकारी, फोटो, परीक्षा माध्यम और कैटेगरी से जुड़े विवरण में गलती होने पर कई अभ्यर्थी फीस जमा करने के बजाय दोबारा रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं.
पुराने आधार कार्ड से आवेदन करना भी दोबारा रजिस्ट्रेशन की वजह
लाइव फोटो मिसमैच और आधार कार्ड में नाम या फोटो अपडेट होने के बावजूद पुराने आधार कार्ड से आवेदन करना भी दोबारा रजिस्ट्रेशन की वजह बन रहा है. इससे कुल रजिस्ट्रेशन और फीस जमा कर आवेदन पूरा करने वाले अभ्यर्थियों के आंकड़ों में अंतर बढ़ा है. आहूजा ने बताया कि आवेदन की कई गलतियों में करेक्शन विंडो के दौरान सुधार संभव होता है. ऐसे में एनटीए को पहले ही स्पष्ट करना चाहिए कि किन जानकारियों में करेक्शन विंडो के जरिए बदलाव किया जा सकेगा, ताकि अभ्यर्थी अनावश्यक रूप से दोबारा आवेदन करने से बचें. अभ्यर्थियों को भी सलाह दी गई है कि सुधार योग्य गलतियों के लिए नया रजिस्ट्रेशन न करें.
एनआरआई और ओसीआई अभ्यर्थियों को पासपोर्ट से आवेदन की सुविधा
जेईई-मेन में एनआरआई और ओसीआई अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान पहचान संबंधी दस्तावेजों की परेशानी का सामना करना पड़ता था. पहले आधार, पैन और ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए डिजिलॉकर से आवेदन का विकल्प उपलब्ध था. विदेशों में रहने वाले कई अभ्यर्थियों के पास ये दस्तावेज नहीं होने के कारण परेशानी होती थी. अब एनटीए ने पासपोर्ट के जरिए आवेदन करने का विकल्प भी उपलब्ध कराया है. इसके लिए अलग वेब लिंक जारी किया गया है.