SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शायरी से संवाद तक: जयपुर में जावेद अख्तर-शबाना आजमी की खास शाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Rajasthan News: जावेद अख्तर और शबाना आजमी 4 अक्टूबर को जयपुर के खास सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं ब्राजीलियाई मॉडल-अभिनेत्री लारिसा बोनेसी नाइट पोलो मैच देखने के बाद जयपुर से मुंबई रवाना हुईं. दोनों की मौजूदगी चर्चा में रही.

Reported By Kashiram Chaudhary Edited By SAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 04, 2026, 03:38 PM IST | Updated: Oct 04, 2026, 03:44 PM IST
Image Credit: Javed Akhtar Shabana Azmi ( Photo Credit - Shabana Azmi Instagram )
Join

Jaipur News: जयपुर में 4 अक्टूबर को बॉलीवुड और कला जगत से जुड़े दो अलग-अलग चेहरे नजर आए. गीतकार जावेद अख्तर अपनी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर पहुंचे, जबकि ब्राजीलियाई मॉडल और अभिनेत्री लारिसा बोनेसी नाइट पोलो मैच में शामिल होने के बाद जयपुर से मुंबई रवाना हो गईं. दोनों की जयपुर मौजूदगी चर्चा में रही.

जावेद अख्तर पहुंचे जयपुर
गीतकार जावेद अख्तर 4 अक्टूबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई से जयपुर पहुंचे. वह अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ सीतापुरा स्थित इंटरकॉन्टिनेंटल जयपुर टोंक रोड होटल में आयोजित ‘पोएट्री एंड कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम में शामिल हुए. यह आयोजन ‘चोर बाज़ार’ के जयपुर में नए आउटलेट की लॉन्चिंग के मौके पर रखा गया है.

इस कार्यक्रम में जावेद अख्तर अपनी चुनिंदा रचनाएं और शायरी उर्दू में पेश करेंगे. वहीं, शबाना आजमी उनकी शायरी का अंग्रेजी में अनुवाद करके दर्शकों के सामने रखेंगी. शायरी और कविताओं के बाद दोनों दर्शकों से सीधे बातचीत भी करेंगे और अपने जीवन से जुड़े दिलचस्प अनुभव साझा करेंगे. कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक रखा गया है.

जावेद अख्तर के लिए यह जयपुर दौरा इसलिए भी खास है, क्योंकि 4 अक्टूबर को उनका 81वां जन्मदिन भी है. ऐसे में जन्मदिन के मौके पर जयपुर में पत्नी शबाना आजमी के साथ इस खास कार्यक्रम में शामिल होना उनके प्रशंसकों के लिए भी खास मौका है.

कार्यक्रम में कविता, शायरी और बातचीत का मेल देखने को मिलेगा. जावेद अख्तर अपनी रचनाओं को मूल अंदाज में पेश करेंगे और शबाना आजमी उसका अनुवाद दर्शकों तक पहुंचाएंगी. इसके बाद दोनों कलाकार अपनी जिंदगी और काम से जुड़े अनुभवों पर बात करेंगे.

लारिसा बोनेसी जयपुर से रवाना
ब्राजीलियाई मॉडल और अभिनेत्री लारिसा बोनेसी जयपुर में आयोजित नाइट पोलो मैच देखने के बाद अब मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं. वह जयपुर एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई गईं. लारिसा एक इवेंट में शामिल होने के लिए जयपुर आई थीं.

जयपुर के राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड पर वार्षिक सितंबर जयपुर पोलो सीजन के तहत नाइट पोलो मुकाबला आयोजित किया गया था. लारिसा बोनेसी इस मुकाबले को देखने पहुंची थीं. उनके साथ अभिनेत्री डायना पेंटी भी नजर आई थीं. दोनों की मौजूदगी से आयोजन में ग्लैमर भी देखने को मिला.

लारिसा बोनेसी की जयपुर यात्रा सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रही. उन्हें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के तौर पर भी जोड़ा जाता है. इसी वजह से जयपुर में उनकी मौजूदगी, एयरपोर्ट और पोलो ग्राउंड की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई. लारिसा बोनेसी के जयपुर दौरे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचती रहीं और उनके मुंबई लौटने की जानकारी सामने आई.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत काशीराम चौधरी पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 21 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे ट्रांसपोर्ट विषय से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे सड़क परिवहन की हो, फ्लाइट मूवमेंट की या फिर रेलवे परिवहन, सभी क्षेत्रों में काशीराम सक्रिय रूप से न्यूज कवर करते रहे हैं. काशीराम कृषि और पशुपालन से जुड़ी खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. किसानों की जमीनी हकीकत दिखाने के साथ ही कृषि विपणन मंडियों की भी रिपोर्टिंग करते रहे हैं. साथ ही वे आबकारी और माइंस सेक्टर की खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं. काशीराम जी मीडिया समूह से पहले राजस्थान पत्रिका, डीएनए, ईटीवी राजस्थान, फर्स्ट इंडिया न्यूज में भी कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES