SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कौन है जैसलमेर की बेटी डिंपल कंवर, जिसने 10 की उम्र में भारत को दिलाए 3 इंटरनेशनल मेडल

जैसलमेर की 10 वर्षीय डिम्पल कंवर ने यूएई में आयोजित एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन अंतरराष्ट्रीय रजत पदक जीते. अब उनका सपना ओलंपियन बनकर देश के लिए पदक जीतना है.

Written By Shankar Dan Edited By Sandhya Yadav
Published: Nov 19, 2026, 12:05 IST | Updated: Nov 19, 2026, 12:12 IST
Image Credit: पहले ही विदेशी दौरे पर 10 साल की डिम्पल का बड़ा धमाका.
Join

जैसलमेर की बेटी डिम्पल कंवर ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले और राजस्थान का नाम रोशन किया है. महज 10 वर्ष की उम्र में डिम्पल ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रास अल खैमाह में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में तीन अंतरराष्ट्रीय रजत पदक जीते. प्रतियोगिता 10 से 16 नवंबर 2026 तक आयोजित हुई. इसमें डिम्पल ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया. उनकी सफलता से जैसलमेर सहित पूरे राजस्थान में खुशी और गर्व का माहौल है.

तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में जीते रजत पदक
डिम्पल ने तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए. इनमें बायथल, ट्रायथल और लेजर रन शामिल हैं. बायथल में तैराकी और दौड़, ट्रायथल में तैराकी, दौड़ और शूटिंग, जबकि लेजर रन में दौड़ और शूटिंग शामिल होती है. अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय अभियान में तीन पदक जीतकर डिम्पल ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है.

यह भी पढे़ं- शहर में मां की सत्ता, गांव में बेटी का राज! जयपुर की डिप्टी मेयर की MBA पास बेटी बनी सरपंच

दो साल से ग्वालियर में ले रही हैं प्रशिक्षण
डिम्पल जैसलमेर जिले की ग्राम पंचायत सुख सिंह नगर के मुख्यालय आशायच की निवासी हैं. वह पिछले दो वर्षों से ग्वालियर में कोच विनोद जाटव के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं. उनकी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की अहम भूमिका रही है.

गांव में मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी
डिम्पल स्वर्गीय अर्जुन सिंह भाटी, आशायच की पौत्री हैं. उनके बड़े पापा सुमेर सिंह भाटी ने बताया कि डिम्पल की अंतरराष्ट्रीय सफलता की खबर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया और बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उसे शुभकामनाएं दीं. क्षेत्रवासियों ने भी डिम्पल को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

ओलंपियन बनकर देश के लिए पदक जीतने का सपना
महज 10 साल की उम्र में तीन अंतरराष्ट्रीय रजत पदक जीतना डिम्पल के खेल जीवन की बड़ी उपलब्धि है. उनका सपना ओलंपियन बनना और देश के लिए पदक जीतना है. सीमांत क्षेत्र की इस बेटी ने साबित किया है कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर गांव की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं. उनकी कामयाबी ने परिवार और गांव को गौरवान्वित किया है तथा बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शंकर दान, पिछले 12 से अधिक वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो वर्तमान में ज़ी मीडिया (Zee Media) के लिए राजस्थान के सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण सीमावर्ती जिले जैसलमेर से ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके कार्यक्षेत्र में राजस्थान की राजनीतिक हलचलों और विधानसभा - लोकसभा चुनावों की कवरेज से लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े सुरक्षा व सामरिक मुद्दे, जैसलमेर की समृद्ध सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पर्यटन विरासत, और मरुस्थलीय पारिस्थितिकी व गोडावण (Great Indian Bustard) संरक्षण जैसे वन्यजीव विषय प्रमुखता से शामिल हैं. इसके साथ ही वे स्थानीय जनसरोकार की समस्याओं और क्षेत्रीय घटनाओं को राष्ट्रीय पटल पर पूरी विश्वसनीयता के साथ उठाने के लिए पहचाने जाते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES