SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

किसके सिर सजेगा जयपुर का ताज: जिला प्रमुख की कुर्सी पर महासंग्राम! 44 सीटों के बाद भी क्यों फंसा पेंच?

जयपुर जिला परिषद में 57 में से 44 सीटें जीतने के बावजूद कांग्रेस में जिला प्रमुख के नाम पर सहमति नहीं बन रही. डोटासरा और पायलट गुट के बीच खींचतान में यसवीर शूरा, श्रवण गुर्जर और सुनील कुमावत के नाम चर्चा में हैं.

Written By Sandhya Yadav
Published: Nov 24, 2026, 09:14 IST | Updated: Nov 24, 2026, 09:19 IST
Image Credit: जयपुर जिला प्रमुख की रेस में चौंकाने वाला मोड़.
Join

जयपुर जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर कांग्रेस में खींचतान तेज हो गई है. जिला परिषद चुनाव में पार्टी को 57 में से 44 सीटों का बहुमत मिला है, लेकिन इसके बावजूद जिला प्रमुख के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थक अपने-अपने दावेदारों के पक्ष में जोड़-तोड़ कर रहे हैं.

डोटासरा गुट की पसंद यसवीर शूरा
प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का गुट वार्ड नंबर 28 से विजयी यसवीर शूरा को जिला प्रमुख बनाने की कवायद में जुटा है. वहीं, सचिन पायलट के समर्थक वार्ड नंबर 48 से जीते श्रवण गुर्जर की ताजपोशी के लिए प्रयास कर रहे हैं. दोनों खेमों की सक्रियता से जिला प्रमुख पद का मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

यह भी पढे़ं- पंचायत चुनाव में जीत से कांग्रेस के हौसले बुलंद! अब मिशन 2028 की तैयारी, डोटासरा बोले- जनता ने BJP को EVM में पीटा

सामाजिक और जातिगत समीकरणों पर मंथन
जिला प्रमुख के चयन में सामाजिक और जातिगत समीकरणों को भी अहम माना जा रहा है. पार्टी के भीतर इन पहलुओं पर विचार किया जा रहा है, ताकि ऐसे नाम पर सहमति बने जिसे अधिकतर नेता और समर्थक स्वीकार कर सकें. फिलहाल किसी एक नाम पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

सुनील कुमावत का नाम भी चर्चा में
सूत्रों के मुताबिक, डोटासरा और पायलट के बीच खींचतान जारी रहने पर तीसरे नाम की संभावना भी बन सकती है. पूर्व जिला प्रमुख रमा चौपड़ा को हराकर भारी मतों से जीतने वाले कांग्रेस नेता सुनील कुमावत जिला प्रमुख पद की दौड़ में बाजी मार सकते हैं. ऐसे में मुकाबला दो दावेदारों तक सीमित नहीं रह गया है.

डोटासरा ने की रायशुमारी
प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इस मुद्दे पर पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर, चाकसू के पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष विधाधर सिंह चौधरी के साथ रायशुमारी कर चुके हैं. अब सबकी नजरें पार्टी के अंतिम फैसले पर टिकी हैं. 44 सीटों का बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस के सामने अपने भीतर सहमति बनाने की चुनौती है. जिला प्रमुख की कुर्सी किसे मिलेगी, यह आने वाले घटनाक्रम से साफ होगा. पद पर पार्टी नेताओं के बीच लगातार बातचीत और मंथन जारी है.
 

Reporter- Dilip Choudhary

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

संध्या यादव एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News की रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हाइपरलोकल खबरों, राजनीति, अपराध और जनहित से जुड़े मुद्दों की कवरेज उनकी खासियत है.उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इसके बाद मीडिया जगत में अपने करियर की शुरुआत की. Zee News से पहले वे Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर चुकी हैं. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.Mail : sandhya.yadav@zeemedia.comX Handle : https://x.com/JournosandhyaFacebook : https://www.facebook.com/sandhya.yadav.7906
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES