SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या एक हफ्ते के लिए बंद होगा सिंधीकैम्प ?

दिवाली पास है, ऐसे में बसों के चलते शहर में ट्रैफिक जाम नहीं हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बसों के सिंधीकैम्प आने जाने पर रोक लगा दी है. लेकिन सवाल ये है कि क्या एक हफ्ते की दौरान, सिंधीकैम्प बस स्टैंड पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. वहीं शहर के बाहर से बसें पकड़ने जाने के चलते यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ जाएगी.

Reported By Kashiram Chaudhary
Published: Nov 02, 2026, 01:31 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 01:33 PM IST
Image Credit: jaipur sindhi camp bus stand closed diwali routes guide
Join

राजधानी जयपुर में ट्रैफिक जाम के हालातों से बचने के लिए इस बार ट्रैफिक पुलिस ने अजीबोगरीब तैयारी का आदेश निकाला है. आदेश में कहा गया है कि सिंधीकैम्प बस स्टैंड पर रोडवेज बस ना तो आएंगी ना तो जाएंगी. लेकिन ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लाखों बस यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है.

सिंधीकैम्प बस स्टैंड से दिवाली के दिनों में रोजाना औसतन 50 हजार से अधिक यात्रियों का आना जाना होता है. दिवाली में 10 दिन की अवधि में करीब 4 से 5 लाख यात्री यहां से यात्रा करते हैं. लेकिन इस बार इन लाखों यात्रियों को यहां से बसें नहीं मिलेंगी. दरअसल ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दिवाली के दिनों में रोडवेज बसों का संचालन सिंधीकैम्प के बजाय शहर के बाहरी इलाकों में बने स्थाई या अस्थाई बस स्टैंड से किया जाए. इस आदेश के चलते रोडवेज प्रशासन के साथ ही यात्रियों के लिए चिंता बढ़ गई है.

क्या है ट्रैफिक पुलिस का अजीबोगरीब आदेश

- 3 से 9 नवंबर तक सिंधीकैम्प से नहीं चलेंगी रोडवेज बसें
- आगरा और दिल्ली रूट की बसें रोटरी सर्किल बस स्टैंड से चलेंगी
- अजमेर रूट की बसें हीरापुरा बस स्टैंड से संचालित होंगी
- टोंक रोड की बसें पुराना बाईपास क्लोवरलीफ के नीचे से चलेंगी
- सीकर रोड की बसें विद्याधर नगर स्टेडियम से होंगी संचालित
- डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण नायक नूनावत ने दिए रोडवेज प्रशासन को निर्देश

राजस्थान रोडवेज का गणित
आपको बता दें कि रोज औसतन 13.80 लाख किमी रोडवेज बसें संचालित होती हैं. और रोडवेज को रोजाना औसतन 6.50 करोड़ की आय होती है.रोडवेज बसों में रोज 8.50 लाख यात्री यात्रा करते हैं. सिर्फ सिंधीकैम्प से दिवाली पर रोज करीब 50 हजार यात्री  यात्रा करते हैं. अब 4 नवंबर से रोडवेज बसों में यात्रीभार बढ़ेगा. लेकिन परेशान आम लोगों के लिए होगी, जिनको सिंधी कैंप से बस नहीं मिलेगी और बाहरी बस स्टॉप तक पहुंचने के लिए ऑटो या टैक्सी का किराया भी चुकाना पड़ेगा.

अगर ट्रैफिक पुलिस के इस आदेश पर सिंधीकैम्प से रोडवेज बसों का संचालन बंद हुआ, तो आम यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ जाएगी. दरअसल शहर के बीच में होने से सिंधीकैम्प तक पहुंचना यात्रियों के लिए आसान होता है. लेकिन शहर के बाहरी हिस्सों में स्थित हीरापुरा या ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए यात्रियों को ऑटो या टैक्सी सेवाओं की मदद लेनी होगी. ऐसे में दिवाली पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की जेब ढीली होगी. सिंधीकैम्प बस स्टैंड तक बसें नहीं पहुंचने से रोडवेज प्रशासन को आर्थिक रूप से भी राजस्व का नुकसान होगा वो अलग. हालांकि सूत्रों की मानें तो लोक परिवहन की बसों या निजी स्टेज कैरिज बसों के लिए ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. इसके चलते ये बसें सिंधीकैम्प पर आती जाती रहेंगी. कुलमिलाकर ट्रैफिक पुलिस के इस आदेश से रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ना तय है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत काशीराम चौधरी पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 21 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे ट्रांसपोर्ट विषय से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे सड़क परिवहन की हो, फ्लाइट मूवमेंट की या फिर रेलवे परिवहन, सभी क्षेत्रों में काशीराम सक्रिय रूप से न्यूज कवर करते रहे हैं. काशीराम कृषि और पशुपालन से जुड़ी खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. किसानों की जमीनी हकीकत दिखाने के साथ ही कृषि विपणन मंडियों की भी रिपोर्टिंग करते रहे हैं. साथ ही वे आबकारी और माइंस सेक्टर की खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं. काशीराम जी मीडिया समूह से पहले राजस्थान पत्रिका, डीएनए, ईटीवी राजस्थान, फर्स्ट इंडिया न्यूज में भी कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES