पहले टक्कर मारी, फिर रिवर्स गियर में थार चढ़ाई, गणेश स्वामी को कुचलने वाला अरशद आज कोर्ट में होगा पेश
जयपुर के शास्त्री नगर में थार से कुचलकर गणेश स्वामी की मौत के मामले में पुलिस आरोपी अरशद को आज कोर्ट में पेश करेगी. आरोप है कि चालक ने पहले टक्कर मारी और फिर रिवर्स गियर में गाड़ी चढ़ा दी. पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है.
Published: Nov 13, 2026, 08:09 AM IST
| Updated: Nov 13, 2026, 08:10 AM IST
जयपुर के शास्त्री नगर की स्वामी बस्ती में गणेश स्वामी की मौत के मामले में पुलिस आज आरोपी अरशद को कोर्ट में पेश करेगी. गुरुवार को थार चालक ने पैदल जा रहे गणेश को पहले टक्कर मारी और फिर गाड़ी रिवर्स कर उसे कुचल दिया था. घटना के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
18 भाई-बहनों की मौत के बाद हुआ था जन्म
गणेश स्वामी अपने परिवार का इकलौता बेटा था. बताया गया है कि 18 भाई-बहनों की मौत के बाद उसका जन्म हुआ था. पुलिस अब आरोपी से हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है.
ये भी पढ़ें - जोधपुर के उम्मेद अस्पताल की महिला रेजिडेंट डॉक्टर की मौत, हॉस्टल का कमरा नंबर 312 सीज, जांच में जुटी पुलिस
खबर अपडेट की जा रही है