SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PM-E बसों की चार्जिंग व्यवस्था बनी चुनौती, आज भी 6 रूटों पर सेवा प्रभावित रहने की आशंका

PM-E Buses: जयपुर में JCTSL की PM-E इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आज भी प्रभावित रहने की संभावना है. बगराना आगार के चार्जिंग स्टेशन पर बिजली आपूर्ति नहीं होने से 44 बसों में से अधिकांश चार्ज नहीं हो सकीं और कल दोपहर बाद केवल 2 बसें ही संचालित हो पाईं.

Written By Ansh Raj
Published: Oct 04, 2026, 11:42 AM IST | Updated: Oct 04, 2026, 11:43 AM IST
Image Credit: Rajasthan News
Join

Jaipur PM E Bus Services: जयपुर में JCTSL की PM-E इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आज भी प्रभावित रहने की संभावना है. बगराना आगार के चार्जिंग स्टेशन पर बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसें चार्ज नहीं हो सकीं. इसका सीधा असर बसों के संचालन पर पड़ा. कल दोपहर बाद बगराना आगार से संचालित होने वाली 44 PM-E बसों में से महज 2 बसें ही सड़क पर दौड़ सकीं.

चार्जिंग की समस्या के चलते आज भी शहर के कई रूटों पर बसों की संख्या कम रहने की संभावना है. इससे रोजाना PM-E बसों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

6 रूटों पर सेवा प्रभावित होने की आशंका

बगराना आगार में इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग प्रभावित होने का असर आज भी कई मार्गों पर दिखाई दे सकता है. रूट नंबर 3, 1A, 4A, 32 और AC-6 समेत करीब 6 रूटों पर PM-E बस सेवा प्रभावित रहने की संभावना जताई जा रही है. बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को बस के लिए अधिक इंतजार करना पड़ सकता है. खासतौर पर नियमित रूप से इन रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए संचालन में कमी परेशानी बढ़ा सकती है.

बिजली आपूर्ति नहीं होने से बिगड़ा संचालन

बगराना आगार में चार्जिंग स्टेशन पर बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण इलेक्ट्रिक बसों को समय पर चार्ज नहीं किया जा सका. नतीजा यह रहा कि 44 बसों में से केवल 2 बसें ही दोपहर बाद संचालन में आ सकीं. PM-E बसों का संचालन पूरी तरह चार्जिंग व्यवस्था पर निर्भर है. ऐसे में चार्जिंग स्टेशन पर बिजली की समस्या का सीधा असर बसों की उपलब्धता पर पड़ रहा है.

टोडी डिपो में भी चार्जिंग स्टेशन का इंतजार

जयपुर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर टोडी डिपो की चार्जिंग व्यवस्था भी बड़ा मुद्दा बनी हुई है. यहां करीब एक साल बाद भी चार्जिंग स्टेशन शुरू नहीं हो सका है. ऐसे में पर्याप्त चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध नहीं होने से JCTSL के सामने PM-E बसों के नियमित संचालन की चुनौती बनी हुई है.

जल्द समाधान नहीं हुआ तो बढ़ सकती है परेशानी

बगराना आगार में चार्जिंग की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो PM-E बस सेवा प्रभावित रहने का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है. वहीं टोडी डिपो में चार्जिंग स्टेशन शुरू नहीं होने से भी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की क्षमता पर असर पड़ रहा है. ऐसे में चार्जिंग व्यवस्था को सुचारु करना JCTSL के लिए अहम चुनौती बना हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES