SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रात के अंधेरे में चमकी गुलाबी नगरी: 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप 2.0' से परकोटे का बदला नजारा, जानें क्या है खास प्लान

दीपावली से पहले जयपुर नगर निगम ने परकोटे में ऑपरेशन क्लीन स्वीप 2.0 शुरू किया है. अभियान में 2000 से ज्यादा सफाईकर्मी और निगम की मशीनरी रातभर सफाई में जुटी रही.

Written By Deepak Goyal
Published: Nov 01, 2026, 07:55 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 08:22 AM IST
Image Credit: जयपुर में दीपावली से पहले ऑपरेशन क्लीन स्वीप 2.0 शुरू.
Join

दीपावली से पहले गुलाबी नगरी जयपुर को साफ-सुथरा और चमकदार बनाने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है. शनिवार देर रात 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप 2.0' के तहत परकोटे में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया. शहर के बाजार बंद होने और सड़कों पर यातायात कम होने के बाद 2000 से ज्यादा सफाईकर्मी सफाई के काम में जुट गए. इस अभियान में नगर निगम की मशीनरी और सफाई वाहनों को भी लगाया गया है. निगम का लक्ष्य दीपावली से पहले शहर के प्रमुख बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है.

छोटी चौपड़ से शुरू हुआ ऑपरेशन क्लीन स्वीप 2.0
शनिवार रात छोटी चौपड़ पर अभियान की शुरुआत की गई. यहां मेयर सुनील कोठारी, डिप्टी मेयर सरोज कंवर और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके बाद नगर निगम की अलग-अलग टीमें परकोटे के विभिन्न इलाकों में सफाई के लिए निकल गईं.

अभियान को बड़े स्तर पर संचालित करने के लिए 2000 से अधिक सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. उनके साथ सफाई से जुड़ी मशीनों और अन्य संसाधनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर: 9.50 रुपए हुआ महंगा

रात में सफाई करने के पीछे यह है वजह
दीपावली नजदीक आने के कारण जयपुर के परकोटे में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. दिनभर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है. ऐसे में दिन के समय बड़े स्तर पर सफाई करने से व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी हो सकती है.

इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने रात के समय सफाई अभियान चलाने का फैसला किया. बाजार बंद होने के बाद सफाईकर्मियों को सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर काम करने का मौका मिल रहा है. इससे बाजारों की सामान्य गतिविधियों पर भी कम असर पड़ता है.

दीपावली तक सफाई व्यवस्था बनाए रखना चुनौती
नगर निगम का यह विशेष अभियान पूरी रात चला. इसके जरिए परकोटे को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के साथ आमजन को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया.

निगम के सामने चुनौती केवल एक रात में सफाई करने तक सीमित नहीं है. दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के साथ कचरे की मात्रा भी बढ़ सकती है. ऐसे में लगातार सफाई व्यवस्था बनाए रखना जरूरी होगा. नगर निगम का प्रयास है कि त्योहार के दौरान भी जयपुर के बाजार और सार्वजनिक स्थान साफ-सुथरे बने रहें.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Deepak Goyal
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES