SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली पर जयपुर मेट्रो को लेकर बड़ा फैसला: रात 12 बजे तक चलाने की तैयारी!

दीपावली पर जयपुर के बाजारों की रोशनी और सजावट देखने जाने वाले लोगों को इस बार देर रात तक मेट्रो की सुविधा मिल सकती है. जयपुर व्यापार महासंघ ने मेट्रो संचालन रात 12 बजे तक करने की मांग की है, जिस पर मेट्रो एमडी वैभव गालरिया ने सकारात्मक सहमति जताई है.

Written By Ashish Chauhan
Published: Nov 02, 2026, 06:45 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 06:51 PM IST
Image Credit: रात 12 बजे तक चलेगी जयपुर मेट्रो!
Join

दीपावली पर जयपुर के बाजारों की भव्य सजावट और रोशनी देखने जाने वाले शहरवासियों और पर्यटकों को इस बार मेट्रो की सुविधा मिलेगी. जयपुर व्यापार महासंघ ने दीपावली के अवसर पर जयपुर मेट्रो का संचालन रात 12 बजे तक करने की मांग की है. इस पर मेट्रो एमडी वैभव गालरिया ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवश्यक बैठककर संचालन का समय बढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी.

व्यापार महासंघ ने मेट्रो MD से की मुलाकात 
इस संबंध में जयपुर व्यापार महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मेट्रो एमडी वैभव गालरिया से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सेनी ने किया. बैठक में बताया गया कि दीपावली पर जयपुर के प्रमुख बाजारों में रात 12 बजे तक आकर्षक रोशनी और सजावट रहेगी. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ बाजारों में पहुंचेंगे. देर रात तक मेट्रो चलने से लोगों को सुरक्षित और किफायती परिवहन सुविधा मिल सकेगी.

मेट्रो का समय बढ़ने से कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि दीपावली जयपुर की संस्कृति, व्यापार और पर्यटन का प्रमुख उत्सव है. मेट्रो का संचालन समय बढ़ने से बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ेगी और व्यापार को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में दिवाली पर बरसेगा धन: बाजारों में आएगा 90 हजार करोड़ रुपये का बंपर कारोबार!

अगले साल शुरू हो सकता है मेट्रो विस्तार
बैठक में बड़ी चौपड़ से आगे जयपुर मेट्रो के विस्तार कार्य पर भी चर्चा हुई. मेट्रो एमडी ने बताया कि विस्तार का काम तेजी से चल रहा है और आगामी वर्ष में इसे आमजन के लिए शुरू करने का लक्ष्य है.

ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या से मिलेगी राहत
महामंत्री सुरेश सैनी ने कहा कि मेट्रो विस्तार से शहर के अधिक क्षेत्रों को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ा जा सकेगा. इससे ट्रैफिक जाम, पार्किंग की समस्या और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी. साथ ही बाजारों तक बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.  

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

आशीष चौहान
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES