SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जयपुर में होगी रोशनी या फीकी रहेगी दिवाली? व्यापारिक संगठनों के बीच बढ़ा विवाद

जयपुर में दीपावली की सजावट को लेकर व्यापारिक संगठनों के बीच मतभेद सामने आए हैं. जयपुर व्यापार महासंघ ने 51 बाजारों में 11 दिन तक रोशनी और सजावट करने का ऐलान किया है, जबकि दूसरे व्यापारिक संगठन ने विज्ञापन शुल्क और अनुमति से जुड़े मुद्दों पर 125 बाजारों में सजावट के बहिष्कार का दावा किया है.

Written By Ashish Chauhan
Published: Oct 20, 2026, 06:36 PM IST | Updated: Oct 20, 2026, 06:45 PM IST
Image Credit: क्या इस बार अधूरी रह जाएगी जयपुर की दिवाली?
Join

जयपुर के बाजारों में दीपावली की रोशनी को लेकर असमंजस की स्थिति देखने को मिल रही है. एक व्यापारियों का संगठन दीपावली पर बाजारों को रोशन करेगा,जबकि दूसरे व्यापारिक संगठन की दिवाली की रोशनी से दूरी बना ली. अबकी बार दीपावली के लिए नगर निगम ने 11 दिन की छूट दी लेकिन दूसरे व्यापार संगठन ने फिर भी दीपावली की रोशनी से क्यों दूरी बनाई?

क्या दीपावली पर पूरा जयपुर जगमग होगा?
क्या अबकी दीपावली पर जयपुर के व्यापारी दो गुटो में बंट गए? क्या दीपावली पर पूरा जयपुर जगमग होगा? या आधे शहर में दीपावली की चमक फीकी रहेगी? ये सवाल इसलिए बना हुआ है कि क्योंकि पिंकसिटी का शहर का एक व्यापारी संगठन 11 दिन तक दीवाली पर बाजार को रोशन करेगा, जबकि दूसरे व्यापारी संगठन ने दीवापली पर रोशनी ना करने की दावा किया.

यह भी पढ़ेंः दशहरे पर कोटा में अनोखी रस्म: रावण दहन नहीं, पैरों से रौंदकर होता है वध, जानें क्या है 150 साल पुरानी परंपरा

जयपुर व्यापार महासंघ ने शहर के 51 बाजारों में 11 दिन तक सामूहिक सजावट करने का ऐलान किया है. नगर निगम से हर साल रोशनी के लिए 7 दिन की छूट मिलती थी, लेकिन पहली बार निगम ने 11 दिन की छूट दी है. महासंघ से जुड़े बाजारों में दीपावली की रोशनी और सजावट की तैयारियां शुरू भी हो गई है.

जौहरी बाजार, एमआई रोड समेत 51 बाजार होंगे रोशन 
महासंघ की योजना के अनुसार जौहरी बाजार, एमआई रोड, चौड़ा रास्ता, चांदपोल बाजार, किशनपोल बाजार, त्रिपोलिया बाजार, रामगंज बाजार, चांदी की टकसाल, बापू बाजार, चौड़ा विकास पेठ, हल्दियों का रास्ता, गोपाल जी का रास्ता, खजाने वालों का रास्ता, सांगानेरी गेट, न्यू सांगानेर रोड, अजमेर रोड, वैशाली नगर और गोपालपुरा सहित 51 बाजारों में सामूहिक सजावट की जाएगी. इसके लिए व्यापारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. महासंघ का दावा है कि दीपावली के दौरान बाजारों में 11 दिन तक रोशनी और सजावट का माहौल रहेगा.

व्यापार मंडल ने जताया विरोध
व्यापार मंडल ने 125 बाजारों में सजावट के बहिष्कार का दावा किया है. व्यापार मंडल का कहना है कि विज्ञापन शुल्क और सजावट की अनुमति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से नाराजगी बढ़ी है. दीपावली से पहले नगर निगम और व्यापारियों के बीच यह मुद्दा शहर के बाजारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. सवाल ये है कि 11 दिन की छूट मिलने पर दीपावली की चमक पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा होगी या व्यापार मंडल के विरोध के बीच चमक कम होगी?

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

आशीष चौहान
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES