SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सावधान जयपुर ! बिना OTP भी खाली हो रहे बैंक खाते, 24 घंटे में साइबर क्राइम से 18 लाख की चपत

जयपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक ही दिन में साइबर धोखाधड़ी के 7 मामले दर्ज हुए हैं. पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ये मामले क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने, पेंशन कार्ड बनवाने और मोबाइल हैक से जुड़े हैं

Reported By Vishnu Prakash Sharma
Published: Oct 19, 2026, 02:54 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 03:15 PM IST
Image Credit: बिना OTP भी खाली हो रहे बैंक खाते, 24 घंटे में साइबर क्राइम से 18 लाख की चपत
Join

जयपुर में साइबर ठग लगातार लोगों को जाल में फंसाते जा रहे हैं. कहीं क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम पर ठगी हुई, तो कहीं पेंशन कार्ड बनवाने के बहाने बुजुर्ग महिला के बैंक खातों से लाखों रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए है. किसी का मोबाइल हैक कर खाते से रकम निकाल ली गई, तो किसी के बैंक खाते से बिना ओटीपी आए ही पैसे कट गए.

क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी
सबसे पहले बात रामनगरिया थाना क्षेत्र की. यहां चतरपुरा स्थित नृसिंह वाटिका निवासी दिनेश कुमार मीणा के पास क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने को लेकर फोन आया. आरोप है कि फोन करने वाले ने ओटीपी मांगा और इसके बाद उनके खाते से 1 लाख 20 हजार रुपए निकाल लिए गए. शिकायत में मोहम्मद जुबेर और जावेद रंगरेज का नाम दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ेंः पुष्पा फिल्मी स्टाइल में ऑयल टैंकर से डोडा पोस्त की तस्करी, सिरोही में 4.42 करोड़ का माल जब्त

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर बुर्जुर्ग महिला से ठगी
बजाज नगर थाना क्षेत्र की जय जवान कॉलोनी निवासी 75 साल की प्रभा किशोर के साथ भी साइबर ठगी हुई. आरोप है कि बीओबी का पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर व्हाट्सऐप स्क्रीन शेयर करवाई गई थी. इसके बाद यूपीआई के जरिए दो बैंक खातों से कुल 3 लाख 47 हजार 422 रुपए ट्रांसफर कर लिए गए.

मोबाइल हैक कर निकाले रुपए
मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में मुहाना रोड स्थित झूलेलाल नगर निवासी हरिमोहन गुर्जर ने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई. उनकी गूलर का बंधा, सांगानेर स्थित फैक्ट्री से जुड़ी घटना के दौरान रात में मोबाइल हैक होने और खाते से 2 लाख 18 हजार रुपए निकलने की जानकारी सामने आई. पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दी है.

मोबाइल और एटीएम गुम होने के बाद ठगी
गांधी नगर थाना क्षेत्र में नारायण सिंह सर्किल से गांव जाते समय फागी क्षेत्र के निवासी रेवाल मांझी का मोबाइल, पर्स और एटीएम कार्ड गुम हो गए. शिकायत के मुताबिक, मोबाइल और यूपीआई का इस्तेमाल कर खाते से 1 लाख 60 हजार 700 रुपए निकाल लिए गए.

यह भी पढ़ेंः टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 3 आरोपी कोटा से गिरफ्तार: राजस्थान से जुड़े हमले के तार

दूसरे थाना क्षेत्रों में भी मामले
करधनी थाना क्षेत्र के भारत माता चौक निवासी पूरण शर्मा ने 2 लाख 1 हजार 410 रुपए की साइबर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने सीसीटीएनएस पोर्टल पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, भट्टा बस्ती थाने में राजेंद्र कुमार ने बैंक खाते से रकम कटने की शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित के मुताबिक, आईसीआईसीआई बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज आया, जबकि उन्हें कोई ओटीपी नहीं मिला था. शिकायत में 1 लाख 21 हजार 547 रुपए की धोखाधड़ी का जिक्र है. इसके अलावा कोटक बैंक खाते से 27 हजार 999 रुपए और 2 हजार 450 रुपए ट्रांसफर किए जाने की जानकारी भी सामने आई है. इस मामले में दर्ज रकम और ट्रांजेक्शन का पूरा विवरण जांच के बाद स्पष्ट होगा.

7.30 लाख रुपए की ठगी
श्याम नगर थाना क्षेत्र में रानी सती नगर निवासी सुमित गुप्ता ने 7 लाख 30 हजार रुपए की साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. पुलिस शिकायत के आधार पर ठगी के तरीके और रकम के ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है.
जयपुर में सामने आए ये मामले साइबर अपराधियों के बदलते तरीकों की ओर इशारा करते हैं. क्रेडिट कार्ड, पेंशन कार्ड, स्क्रीन शेयरिंग और यूपीआई के जरिए लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. ऐसे में अनजान कॉल पर ओटीपी साझा करने और अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयर करने से बचना जरूरी है. किसी भी संदिग्ध वित्तीय ट्रांजेक्शन पर तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES