App

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामला : मुंबई से नेपाल का प्लान फेल ! लॉरेंस गैंग के 3 शूटर्स कोटा में गिरफ्तार

Breaking News: टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में तीन आरोपियों को पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन से कोटा से पकड़ा. आरोपियों की पहचान 17और 18 साल के सोनीपत, हरियाणा के दो युवकों और ऋतिक कुमार उर्फ रोशन (22), निवासी बिहार, के रूप में हुई है. तीनों को ट्रेन में पकड़ा गया.

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामला : मुंबई से नेपाल का प्लान फेल ! लॉरेंस गैंग के 3 शूटर्स कोटा में गिरफ्तार
Image Credit: Tiger Shroff Attack Case

टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में तीन आरोपियों को कोटा में पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन से पकड़े गए. आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत से दो जिसमें एक की उम्र 17 साल और एक की उम्र 18 साल है और एक आरोपी बिहार निवासी ऋतिक कुमार उर्फ रोशन (22) शामिल हैं.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग प्रकरण में अनिल पंडित और हरमन संधू को कथित मास्टरमाइंड बताया गया. जानकारी के मुताबिक, दोनों विदेश में रहकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करते हैं. हरियाणा के पानीपत का रहने वाला अनिल पंडित लंबे समय से विदेश से गैंग के इशारे पर वारदातें करवाता रहा है, जबकि पंजाब का हरमन संधू भी विदेश में बताया जा रहा है. आरोप है कि ये युवाओं को मोटी रकम का लालच देकर वारदातों को अंजाम दिलवाते हैं.

मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के बाद राजस्थान पुलिस और एजीटीएफ की टीमों ने कई रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी थी. मुंबई से हिसार जाने वाली ट्रेन की तलाशी भी ली गई. मुंबई-दिल्ली रेलमार्ग के विभिन्न स्टेशनों पर पुलिस बल तैनात किया गया और कोटा से जयपुर तक ट्रेन रूट पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई. इस कार्रवाई में एजीटीएफ की पांच टीमों ने अहम भूमिका निभाई. जयपुर से एक विशेष टीम भी कोटा पहुंची, जिसने पूरे घटनाक्रम की इनपुट जुटाई.

कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम के मुताबिक, पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक नाबालिग है. मुंबई पुलिस से इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने करीब 15 मिनट के भीतर ट्रेन से आरोपियों को पकड़ लिया. कोटा सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी दिल्ली से नेपाल भागने की फिराक में थे. मामले में पुलिस की पूछताछ और जांच जारी है.

कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीन आरोपी

आरोपियों को कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया. कार्रवाई मुंबई पुलिस से मिली सूचना के आधार पर की गई. इस ऑपरेशन में कोटा पुलिस और AGTF की टीम शामिल रही. 

मुंबई से जयपुर आ रहे तीनों आरोपियों को पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12939) से कोटा जंक्शन पर पकड़ा गया. तीनों को कोटा शहर पुलिस कार्यालय में रखकर पूछताछ की गई. बता दें कि ट्रेन के दोपहर 2:30 बजे जयपुर पहुंचने का समय निर्धारित था.

 

मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग

18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना सामने आई थी. उनकी BMW कार पर 5 राउंड गोलियां चलाई गईं. अभिनेता इस घटना में सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो संदेश सामने आया था, जिसमें अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से जुड़े लोगों ने कथित तौर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी. संदेश में सलमान खान के साथ काम करने वाले लोगों को भी धमकी दिए जाने की बात सामने आई. पुलिस इस दावे की प्रामाणिकता और हमले में कथित गैंग की भूमिका की जांच कर रही है.

टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में जांच जारी

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले का मामला सामने आने के बाद से ही आरोपियों को लेकर जांच की जा रही है. अब इस मामले में राजस्थान के कोटा से तीन लोगों को पकड़े जाने की खबर सामने आई है. हालांकि, उपलब्ध जानकारी में हमले की पूरी परिस्थितियों, आरोपियों की कथित भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है. इन बिंदुओं पर आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Tiger Shroff Shooter Arrested

पुलिस ने की आधिकारिक पुष्टि

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग के मामले में कोटा पुलिस ने तीन संदिग्धों को कोटा रेलवे स्टेशन से डिटेन किया है. इनमें फायरिंग मामले के दो मुख्य आरोपी रेहान उर्फ सुक्का (सोनीपत, हरियाणा) और ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन फाइटर (बेगूसराय, बिहार) शामिल हैं. इनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक, तीनों मुंबई से फरार होकर विदेश भागने की फिराक में थे. कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में रेलवे कॉलोनी थाना, भीमगंजमंडी थाना, जिला विशेष टीम, साइबर सेल और आरपीएफ की मदद से कार्रवाई की गई. तकनीकी सूचना और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर रेलवे स्टेशन परिसर में घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया.

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग की घटना के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी. इसी दौरान कोटा रेलवे स्टेशन पर उनके पहुंचने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीमों ने कार्रवाई की. फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस व संबंधित जांच एजेंसी को सूचना दे दी गई है. फायरिंग की वारदात में उनकी भूमिका और अन्य कड़ियों की जांच जारी है.

Tiger Shroff Shooters

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम से की बात
जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम से फोन पर बात कर शूटर्स को पकड़ने पर उनकी हौसला अफजाई की. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पुलिस महकमे ने राजस्थान पुलिस का नाम रोशन किया है. सीएम हमेशा अपराधियों को चेतावनी देते रहे हैं कि राजस्थान में कोई अपराधी आ नहीं सकता और अगर आएगा तो जा नहीं सकता. शूटर्स की गिरफ्तारी के साथ यह बात एक बार फिर सच साबित हुई.

अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह की टाइगर के लिए मांगी दुआ
अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विशेष दुआ की गई. कल टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्रीज में हड़कंप मच गया था. दरगाह के खादिम सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने अभिनेता पर हुए हमले की निंदा करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने और सलामती के लिए ख्वाजा साहब की बारगाह में दुआ मांगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More