SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विदेश घूमने वालों की बल्ले-बल्ले: जयपुर से रोजाना मिलेंगी दुबई-मस्कट की फ्लाइट्स, बैंकॉक भी होगी सीधे कनेक्ट

जयपुर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर 2026 से विंटर शेड्यूल लागू होगा. सर्दियों में उड़ानों की संख्या बढ़ेगी. जोधपुर और बीकानेर के लिए नई फ्लाइट्स प्रस्तावित हैं, वहीं, नवंबर में बैंकॉक की उड़ान दोबारा शुरू होने की संभावना है.

Written By Kashiram Chaudhary
Published: Oct 22, 2026, 10:02 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 10:19 AM IST
Image Credit: Jaipur International Airport X
Join

जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इस बार सर्दियों में रोजाना 72 फ्लाइट संचालित होंगी. एविएशन टरबाइन फ्यूल के वैश्विक संकट के बावजूद फ्लाइट संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. एयरलाइंस के प्रस्तावों पर डीजीसीए ने फ्लाइट्स के फाइनल शेड्यूल को मंजूरी दे दी है. आपको बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से फ्लाइट्स का नया शेड्यूल लागू होने जा रहा है. विंटर शेड्यूल में फ्लाइट्स की संख्या में भी बढ़ोतरी होने जा रही है. विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर 2026 से 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा. 

शेड्यूल में जयपुर एयरपोर्ट से रोजाना 144 फ्लाइट्स का संचालन होगा, यानी कुल 72 फ्लाइट्स का डिपार्चर रहेगा. इसके तहत हर सप्ताह 1010 उड़ानों का संचालन प्रस्तावित है. यह संख्या समर शेड्यूल की तुलना में अधिक है. समर शेड्यूल में जयपुर एयरपोर्ट से 811 फ्लाइट्स का प्रस्ताव था. ईरान-अमेरिका युद्ध के हालातों के शुरू से ही वैश्विक स्तर पर एविएशन टरबाइन फ्यूल का संकट बना हुआ है. इस कारण जयपुर एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट्स की संख्या में कटौती रही है. लेकिन अब सर्दियों में विंटर शेड्यूल में फ्लाइट संख्या बढ़ने की संभावना है.

विंटर शेड्यूल में क्या होंगे प्रमुख बदलाव
- जयपुर से घरेलू फ्लाइट्स की संख्या हर सप्ताह 900 होगी
- यानी रोज औसतन 64 घरेलू फ्लाइट संचालित होंगी
- लखनऊ, नवी मुंबई, नोएडा, पुणे, दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट्स बढ़ेंगी
- राज्य के जोधपुर और बीकानेर के लिए नई फ्लाइट शुरू होंगी
- हालांकि इस बार जैसलमेर की फ्लाइट नहीं मिलेगी
- वाराणसी, अमृतसर, धर्मशाला, आगरा, भोपाल की फ्लाइट भी शुरू नहीं होंगी
- 11 अक्टूबर से अकासा एयर ने मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट्स शुरू की थी

यह भी पढ़ें- अब उदयपुर से मुंबई और बेंगलुरु जाना हुआ और भी आसान: जानिए क्या है उड़ानों का पूरा टाइमटेबल

इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी
- अभी 68 फ्लाइट, विंटर में हर सप्ताह 110 फ्लाइट चलेंगी
- यानी रोज औसतन 8 इंटरनेशनल फ्लाइट संचालित होंगी
- बैंकॉक की फ्लाइट अभी बंद, नवंबर में फिर से शुरू होगी
- बैंकॉक की यह फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन होगी संचालित
- दुबई और मस्कट के लिए फ्लाइट्स रोजाना उपलब्ध होंगी

दिल्ली के बाद उत्तर भारत का प्रमुख एयरपोर्ट है जयपुर
जयपुर एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों का दावा है कि एटीएफ के बढ़ते दामों के बावजूद भी सर्दियों में जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. विंटर शेड्यूल 2026 के दौरान समर शेड्यूल 2026 की तुलना में फ्लाइट संख्या में करीब 7 प्रतिशत वृद्धि होने की उम्मीद है. पिछले विंटर शेड्यूल की तुलना में भी उड़ानों की संख्या अधिक रहने की संभावना है. जयपुर एयरपोर्ट पर रात्रिकालीन पार्किंग सुविधा और लैंडिंग-टेक ऑफ में किए गए तकनीकी सुधारों के चलते विमानों के संचालन की क्षमता बढ़ी है. इससे जयपुर एयरपोर्ट उत्तर भारत में दिल्ली के बाद एक भरोसेमंद एयरपोर्ट और प्रमुख डायवर्जन हब के रूप में उभरा है. नए शेड्यूल में यात्रियों को प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए हवाई यात्रा के अधिक विकल्प मिल सकेंगे.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत काशीराम चौधरी पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 21 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे ट्रांसपोर्ट विषय से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे सड़क परिवहन की हो, फ्लाइट मूवमेंट की या फिर रेलवे परिवहन, सभी क्षेत्रों में काशीराम सक्रिय रूप से न्यूज कवर करते रहे हैं. काशीराम कृषि और पशुपालन से जुड़ी खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. किसानों की जमीनी हकीकत दिखाने के साथ ही कृषि विपणन मंडियों की भी रिपोर्टिंग करते रहे हैं. साथ ही वे आबकारी और माइंस सेक्टर की खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं. काशीराम जी मीडिया समूह से पहले राजस्थान पत्रिका, डीएनए, ईटीवी राजस्थान, फर्स्ट इंडिया न्यूज में भी कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES