SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जयपुर से नागपुर जाने वालों को झटका! शेड्यूल मंजूर, फिर भी शुरू नहीं हुई फ्लाइट

जयपुर एयरपोर्ट से नागपुर, उदयपुर, मुंबई और दिल्ली की प्रस्तावित फ्लाइट शुरू नहीं हो सकीं. DGCA की मंजूरी के बावजूद एयरलाइंस ने उड़ानें टाल दी हैं. महंगे ATF को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है.

Written By Kashiram Chaudhary
Published: Nov 10, 2026, 03:54 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 03:57 PM IST
Image Credit: पटना और रांची एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल जारी (फाइल फोटो)
Join

विमानों के ईंधन की बढ़ी हुई दरों ने एयरलाइंस के फ्लाइट संचालन पर नकारात्मक असर डाला है. यही वजह है कि एयरलाइंस की कुछ फ्लाइट केवल कागजों में चल रही हैं. डीजीसीए से फ्लाइट शेड्यूल अप्रूव कराने के बावजूद भी एयरलाइंस इन फ्लाइट्स को शुरू नहीं कर रही हैं.

बता दें कि जयपुर से नागपुर के लिए फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे हवाई यात्रियों को झटका लग सकता है. इंडिगो एयरलाइन द्वारा शेड्यूल लिए जाने के बावजूद नागपुर के लिए फिलहाल फ्लाइट शुरू नहीं की जा रही है. दरअसल एयरलाइन ने विंटर शेड्यूल में नागपुर के लिए फ्लाइट शुरू करने की बात कही थी. नागपुर के लिए सुबह 7 बजे की फ्लाइट शुरू करने का शेड्यूल फाइनल कर लिया गया था, जिसे नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए से अप्रूव भी कराया जा चुका है. लेकिन इसके बावजूद इंडिगो नागपुर की फ्लाइट शुरू नहीं कर रही है.

केवल इंडिगो ही नहीं, बल्कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी शेड्यूल लेने के बावजूद फ्लाइट शुरू नहीं कर रही हैं. आपको बता दें कि जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट देश के टॉप 15 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची में शामिल है. यहां से वर्तमान में देश-विदेश के 24 शहरों के लिए रोजाना औसतन 65 फ्लाइट संचालित हो रही हैं.

यह भी पढे़ं- विदेश घूमने वालों की बल्ले-बल्ले: जयपुर से रोजाना मिलेंगी दुबई-मस्कट की फ्लाइट्स, बैंकॉक भी होगी सीधे कनेक्ट

ये फ्लाइट शुरू होनी थी, जो कागजों में चल रही
- जयपुर से सुबह 10:05 बजे एयर इंडिया मुम्बई की फ्लाइट AI-2612 प्रस्तावित
- जयपुर से शाम 5:50 बजे एयर इंडिया दिल्ली की फ्लाइट AI-1816 प्रस्तावित
- जयपुर से सुबह 9:45 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलूरु की फ्लाइट IX-1240 प्रस्तावित
- इंडिगो की जयपुर से नागपुर के लिए सुबह 7 बजे फ्लाइट 6E-7135 प्रस्तावित
- हालांकि इसी नम्बर से फिलहाल इंदौर के लिए फ्लाइट चला रही है इंडिगो
- इंडिगो की उदयपुर के लिए दोपहर 12:25 बजे की फ्लाइट 6E-7173 प्रस्तावित

25 अक्टूबर से शुरू होनी थी, एक पखवाड़े बाद भी शुरुआत नहीं
विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर से लागू हो चुका है. एयरलाइंस ने इन फ्लाइट्स काे शुरू करने के लिए 25 अक्टूबर की डेट निर्धारित की हुई थी. लेकिन एक पखवाड़े बाद भी अब तक ये फ्लाइट्स शुरू नहीं की जा सकी हैं. एयर इंडिया ने मुम्बई और दिल्ली के लिए एक-एक फ्लाइट शुरू नहीं की हैं. इंडिगो ने उदयपुर और नागपुर की फ्लाइट शुरू नहीं की हैं. दरअसल नागपुर के लिए अभी जयपुर से एक भी सीधी फ्लाइट उपलब्ध नहीं है.

नागपुर के लिए यदि फ्लाइट शुरू होती तो हवाई यात्रियों को महाराष्ट्र के एक और शहर के लिए सीधी एयर कनेक्टिविटी मिल सकती थी. अभी महाराष्ट्र के मुम्बई और पुणे के लिए सीधी फ्लाइट उपलब्ध हैं. वहीं उदयपुर के लिए फ्लाइट शुरू होने से हवाई यात्रियों को दोपहर के समय उदयपुर जाने का विकल्प मिल सकता था. फ्लाइट शुरू नहीं करने के पीछे एटीएफ की महंगी दरों को कारण माना जा रहा है. यही हालात रहे तो इस बार सर्दियों में इन फ्लाइट्स के शुरू होने की संभावना बहुत कम है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत काशीराम चौधरी पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 21 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे ट्रांसपोर्ट विषय से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे सड़क परिवहन की हो, फ्लाइट मूवमेंट की या फिर रेलवे परिवहन, सभी क्षेत्रों में काशीराम सक्रिय रूप से न्यूज कवर करते रहे हैं. काशीराम कृषि और पशुपालन से जुड़ी खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. किसानों की जमीनी हकीकत दिखाने के साथ ही कृषि विपणन मंडियों की भी रिपोर्टिंग करते रहे हैं. साथ ही वे आबकारी और माइंस सेक्टर की खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं. काशीराम जी मीडिया समूह से पहले राजस्थान पत्रिका, डीएनए, ईटीवी राजस्थान, फर्स्ट इंडिया न्यूज में भी कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES