SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पूर्व VP जगदीप धनकड़ की तबीयत अचानक फिर बिगड़ी, नाथद्वारा में मंगला दर्शन करने पहुंचे थे

पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की एक बार फिर से तबीयत अचानक बिगड़ गई. नाथद्वारा के एक मंदिर में दर्शने के बाद उन्हें घबराहट सी हुई. उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें बिल्कुल स्वस्थ्य बताया.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 26, 2026, 09:40 IST | Updated: Nov 26, 2026, 10:05 IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

देश के पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर से अचानक बीमार पड़ गए. गुरुवार की सुबह नाथद्वारा में दर्शन के दौरान घबराहट महसूस हुई. इसके बाद असहज हो गए. इस पर प्रशासन की तरफ से उन्हें गोवर्धन जिला अस्पताल में ले जाया गया. जहां पर उनका शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने स्वस्थ्य बताया. हालांकि, इसके बाद उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए. 

मिली जानकारी के मुताबिक, नाथद्वारा के उन्होंने श्रीनाथ जी मंदिर में मंगला आरती के दर्शन किए थे. इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसको लेकर राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सुबह श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने आरती के दर्शन किए. उसके बाद मंदिर के स्वागत कक्ष में पूर्व उप राष्ट्रपति और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ का मंदिर की परंपरा के मुताबिक स्वागत किया गया.

डॉक्टरों ने बताया स्वस्थ्य

वहीं कलेक्टर ने आगे बताया कि श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन के बाद जैसे ही मोती महल चौक पहुंचे, तभी वे असहज महसूस करने लगे. इस दौरान मौके पर ही कुर्सी मंगवाई गई और उन्हें नीचे बैठा दिया गया. उन्होंने यह भी बताया कि उनके प्रोटोकॉल में तैनात सभी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ तुरंत एक्टिव हुआ और मौके पर ऑक्सीजन लगाकर उन्हें एंबुलेंस से गोवर्धन अस्पताल में ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप किया तो उन्होंने बिल्कुल स्वस्थ्य बताया.

उदयपुर के लिए रवाना

उन्होंने कहा कि, अस्पताल में डॉक्टरों ने फिर भी ईसीजी समेत कई जांचें की. जांच में सब नॉर्मल आने पर पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉक्टर सुदेश के साथ उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए. 

(रिपोर्टः श्याम सुंदर, राजसमंद )

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES