SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पसीना बहाया पर पैसे मांगे तो बरसे पत्थर: बकाया मजदूरी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल

हिण्डौन के महमदपुरिया का पुरा में बकाया मजदूरी और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. लाठी-डंडे और पथराव में 10 साल की बच्ची समेत 12 लोग घायल हुए. चार लोगों के सिर में चोट आई है.

Written By Sandhya Yadav
Published: Nov 11, 2026, 07:04 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 07:12 PM IST
Image Credit: हिण्डौन में मजदूरी के विवाद में खूनी संघर्ष.
Join

राजस्थान के हिण्डौन स्थित महमदपुरिया का पुरा इलाके में बुधवार दोपहर पुरानी रंजिश और बकाया मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए. इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ. खूनी संघर्ष में 10 साल की बालिका समेत दोनों पक्षों के कुल 12 लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

मजदूरी के रुपए मांगने पर हमले का आरोप

अस्पताल में उपचार करा रहे घायल अमर सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों पर उसकी कई वर्षों की मजदूरी के रुपए बकाया हैं. बुधवार दोपहर करीब दो बजे जब उसने अपने मेहनत के पैसों की मांग की, तो दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए. आरोप है कि इसी बात को लेकर उन्होंने अमर सिंह पर हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें- भीलवाड़ा हाईवे पर ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, मां-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

विवाद बढ़ने पर आसपास के लोग बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचे. आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और लाठी-डंडों के साथ पत्थरों से हमला कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ. इस संघर्ष में कई लोगों को चोटें आईं.

चार लोगों के सिर में आई चोट, एक की हालत गंभीर

घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू किया. डॉक्टरों के अनुसार, झगड़े में चार लोगों के सिर में चोटें आई हैं. इनमें बीरवल महावर के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं, अन्य घायलों का भी उपचार जारी है. घायलों में दोनों पक्षों के लोग शामिल हैं. इस घटना में एक 10 वर्षीय बालिका के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है.

यह भी पढ़ें- खेत की डोल पर खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों और फरसी से लैस होकर भिड़े दो पक्ष, 5 महीने की गर्भवती समेत कई घायल

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

मारपीट और पथराव की सूचना मिलने पर कोतवाली थाने के एएसआई दिनेश चंद पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया.

इसके बाद पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई.

एफआईआर मिलने के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने भी थाने में लिखित रिपोर्ट नहीं दी है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

Reporter- Ashish Chaturvedi
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES