SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

विश्वेंद्र सिंह के बयान पर डोटासरा का पलटवार: बोले- BJP टूलकिट से कांग्रेस में मतभेद दिखाने की कोशिश

Rajasthan Politics: जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विश्वेंद्र सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस में मतभेद की बात को खारिज किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ‘टूलकिट’ के जरिए कांग्रेस में फूट दिखाने की कोशिश कर रही है. डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान में मजबूत हो रही है और पार्टी के नेता व कार्यकर्ता एकजुट हैं.

Written By Ansh Raj
Published: Oct 01, 2026, 10:16 AM IST | Updated: Oct 01, 2026, 10:18 AM IST
Image Credit: Rajasthan
Join

Rajasthan: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विश्वेंद्र सिंह के बयान को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी में मतभेद की चर्चाओं को खारिज किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ‘टूलकिट’ के जरिए कांग्रेस में आपसी मतभेद दिखाने की कोशिश कर रही है. डोटासरा ने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है और पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं.

विश्वेंद्र सिंह के बयान पर डोटासरा का जवाब

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में किसी तरह की असहमति को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता संगठन के साथ मजबूती से खड़े हैं. डोटासरा ने दावा किया कि आने वाले समय में कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ अपना अभियान और तेज करेगी.

नागौर से पंचायतीराज चुनाव अभियान का आगाज

डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस नागौर से पंचायतीराज चुनाव के अभियान की शुरुआत करेगी. उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर सरकार के कथित कुशासन के मुद्दे उठाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जनप्रतिनिधियों के हक मारे हैं, सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है और अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं.

SIR और वोट के अधिकार पर बयान

SIR को लेकर डोटासरा ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर किसी नागरिक का वोट देने का अधिकार छीना जाता है तो लोकतंत्र की आत्मा खत्म हो जाएगी. डोटासरा ने दावा किया कि विपक्षी नेताओं के घर बुलडोजर भेजने, पुराने ड्यूज निकालने या फॉर्म रद्द कराने जैसी कार्रवाई की कोशिश हो सकती है.

अधिकारियों को दी जवाबदेही की चेतावनी

डोटासरा ने पुलिस के जरिए पार्षदों को उठाए जाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नियम, संविधान और कानून के खिलाफ काम करने वालों की भविष्य में जवाबदेही तय होगी. उन्होंने कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती और जो लोग गलत काम करते हैं, उन्हें भविष्य में उसका जवाब देना पड़ेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES