भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /टोंक में सद्गुरु आश्रम का लोकार्पण करने पहुंचे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़: बोले- युवाओं को नशे के जरिए कमजोर करने की कोशिश

टोंक में सद्गुरु आश्रम का लोकार्पण करने पहुंचे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़: बोले- युवाओं को नशे के जरिए कमजोर करने की कोशिश

Tonk News: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ रविवार को टोंक पहुंचे, जहां उन्होंने पंडित राजकुमार शर्मा के नवीन सद्गुरु आश्रम का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने गो-पूजन और भारत माता की आरती में भाग लिया. अपने संबोधन में राज्यपाल ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ड्रग्स के जरिए भारतीय युवाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है.

Written ByAman Singh
Published: Oct 11, 2026, 09:52 PM IST|Updated: Oct 11, 2026, 10:10 PM IST
joinshare
टोंक में सद्गुरु आश्रम का लोकार्पण करने पहुंचे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़: बोले- युवाओं को नशे के जरिए कमजोर करने की कोशिश
Image Credit: AI Image

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Tonk News: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ रविवार को टोंक पहुंचे, जहां उन्होंने एस्ट्रोलॉजर पंडित राजकुमार शर्मा के नवीन सद्गुरु आश्रम का फीता काटकर लोकार्पण किया. इस दौरान राज्यपाल ने गो-पूजन किया और भारत माता की आरती में भाग लिया. कार्यक्रम में आध्यात्मिक चर्चा के साथ राज्यपाल ने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति, देश की सुरक्षा और युवाओं में नशे की बढ़ती चुनौती को लेकर विचार व्यक्त किए.

पाकिस्तान पर साधा निशाना

सद्गुरु आश्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ ने पाकिस्तान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं को नशे के जरिए कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. राज्यपाल ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर ड्रग्स भारत भेजे जा रहे हैं, ताकि देश की युवा शक्ति को खोखला किया जा सके. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत से युद्ध नहीं जीत सकता. इसलिए युवाओं को नशे के जरिए कमजोर करने की कोशिश कर रहा है.

सनातन संस्कृति पर भी रखे विचार

राज्यपाल ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में सदियों से आक्रमणकारी आते रहे और उन्होंने भारतीय संस्कृति को उजाड़ने के प्रयास किए, लेकिन सनातन संस्कृति की जड़ें मजबूत बनी रहीं. उन्होंने कहा कि अनेक आक्रमणों के बावजूद भारतीय संस्कृति और हिंदू परंपराओं को समाप्त नहीं किया जा सका.

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ ने पंडित राजकुमार शर्मा के साथ अध्यात्म के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की. इस अवसर पर विधायक महंत प्रतापपुरी, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे. सद्गुरु आश्रम के लोकार्पण समारोह में धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक विचारों और राष्ट्र की संस्कृति को लेकर चर्चा प्रमुख आकर्षण रही.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बयानों और कांग्रेस छोड़ने की अटकलों के बीच भरतपुर सांसद संजना जाटव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विश्वेंद्र सिंह को अपने लिए बेहद आदरणीय बताते हुए उनके कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया. संजना जाटव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विश्वेंद्र सिंह ने उनके लिए काफी मेहनत की और संघर्ष किया था. उनके इस योगदान को वह हमेशा याद रखेंगी. सांसद संजना जाटव ने कहा कि विश्वेंद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं को समर्पित किया है. वे हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच रहे हैं और उनका सम्मान करते आए हैं.

संजना जाटव ने स्पष्ट कहा कि विश्वेंद्र सिंह कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन से अपील की कि वे उनके पार्टी छोड़ने को लेकर चल रही चर्चाओं पर ध्यान न दें. विश्वेंद्र सिंह को लेकर जारी राजनीतिक अटकलों के बीच संजना जाटव के इस बयान को कांग्रेस की ओर से स्थिति स्पष्ट करने और कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम दूर करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Tonk News