SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हाई सिक्योरिटी जेल से अस्पताल पहुंचा लॉरेंस का भांजा, सचिन थापन की हालत बिगड़ने पर बढ़ा पहरा

लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन को भूख हड़ताल के बाद तबीयत बिगड़ने पर अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से JLN अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे कैदी वार्ड की मेडिसिन यूनिट में भर्ती किया. वार्ड के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इलाज जारी है.

Written By Ansh Raj
Published: Oct 22, 2026, 07:20 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 07:22 AM IST
Image Credit: Sachin Thapan
Join

लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन उर्फ सचिन बिश्नोई को तबीयत बिगड़ने पर अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल लाया गया. लगातार भूख हड़ताल के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे भारी सुरक्षा के बीच अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों की जांच के बाद उसे अस्पताल के कैदी वार्ड की मेडिसिन यूनिट में भर्ती किया गया है. उसकी सुरक्षा के लिए वार्ड के बाहर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है.

भूख हड़ताल के बाद बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, सचिन थापन ने जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए भूख हड़ताल शुरू की थी. लगातार भोजन नहीं करने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद जेल प्रशासन उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल लेकर पहुंचा.

अस्पताल परिसर में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया. सचिन को मीडिया की नजरों से बचाते हुए विशेष वार्ड तक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी विभिन्न जांचें कीं. जांच के बाद उसे कैदी वार्ड की मेडिसिन यूनिट में भर्ती कर लिया गया. फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है.

ये भी पढ़ें- अपहरण के पीछे नरबलि की आशंका: 8 टीमें और 40 घंटे की तलाश, पीछा करते-करते राजस्थान से यूपी पहुंची पुलिस
 

कैदी वार्ड के बाहर बढ़ाई सुरक्षा
सचिन थापन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद कैदी वार्ड के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है. अस्पताल में उसकी मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है.

कुछ दिन पहले भी अस्पताल लाया गया था
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले भी भूख हड़ताल के चलते सचिन की तबीयत खराब हुई थी. उस समय उसे अस्पताल लाया गया था. जरूरी जांच और परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे वापस जेल भेजने की अनुमति दे दी थी. इसके बाद उसे फिर से अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में भेज दिया गया था. इस बार तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है.

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी है सचिन
सचिन थापन का नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सामने आया था. उस पर हत्या की साजिश रचने और वारदात के लिए जरूरी इंतजाम करने के आरोप हैं. दी गई जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसियों ने आरोप लगाया था कि उसने अपने दोस्त संदीप उर्फ केकड़े के जरिए मूसेवाला की रेकी करवाई और शूटरों के लिए गाड़ियों व हथियारों का इंतजाम किया था.

जानकारी के मुताबिक, सचिन अप्रैल 2022 में फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से फरार हुआ था. वह दुबई होते हुए अजरबैजान की राजधानी बाकू पहुंचा था. बाद में उसे वहां से गिरफ्तार कर भारत लाया गया. फिलहाल अजमेर के अस्पताल में सचिन थापन का इलाज चल रहा है. उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद कैदी वार्ड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES