भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /राजस्थानी भाषा को मिलेगी संवैधानिक मान्यता: गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिया बड़ा अपडेट, पंचायत चुनाव को लेकर भी बोले

राजस्थानी भाषा को मिलेगी संवैधानिक मान्यता: गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिया बड़ा अपडेट, पंचायत चुनाव को लेकर भी बोले

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में EWS के 10 प्रतिशत आरक्षण, राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता और राजस्थान के आगामी पंचायत चुनावों पर बयान दिया. उन्होंने EWS आरक्षण में कृषि परिवारों के हितों का ध्यान रखने और राजस्थानी भाषा को मान्यता देने पर जल्द निर्णय की उम्मीद जताई.

Written ByAman Singh
Published: Oct 17, 2026, 04:25 PM IST|Updated: Oct 17, 2026, 04:32 PM IST
joinshare
राजस्थानी भाषा को मिलेगी संवैधानिक मान्यता: गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिया बड़ा अपडेट, पंचायत चुनाव को लेकर भी बोले
Image Credit: ZEE Media

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज जोधपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई की. इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 10 प्रतिशत आरक्षण, राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने और राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर अपनी बात रखी.

मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण दिया, जिसकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 और 2015 में उन्होंने लोकसभा में इस विषय को लेकर कई बार आवाज उठाई थी. उन्होंने कहा कि EWS आरक्षण के नियमों में कृषि क्षेत्र से जुड़े परिवारों के साथ न्याय सुनिश्चित होना चाहिए. ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले या शहरों में निवास करने के बावजूद खेती को आजीविका का मुख्य साधन मानने वाले परिवारों के हितों का ध्यान रखना जरूरी है.

शेखावत के अनुसार, इस विषय पर सरकार के स्तर पर चर्चा की गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) लंबित होने के कारण निर्णय नहीं हो सका. अब याचिका पर निर्णय होने के बाद केंद्र सरकार इस विषय पर पूरे देश के संदर्भ में विचार कर रही है. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर करीब 15 दिन पहले भी बैठक हुई थी और उम्मीद जताई कि जल्द ही कोई रास्ता निकलेगा.

राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने की बात पर बोले शेखावत

राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि वह वर्ष 1990 से इस संघर्ष के साथ खड़े हैं. यह राजस्थान के लोगों की अस्मिता से जुड़ा विषय है. उन्होंने बताया कि भारत सरकार के स्तर पर 32 से अधिक भाषाओं को मान्यता देने के प्रस्ताव लंबित हैं और गृह मंत्रालय इस दिशा में काम कर रहा है. शेखावत ने राजस्थानी भाषा के पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि भोजपुरी और भोंटी जैसी भाषाओं को भी विभिन्न देशों में मान्यता मिली हुई है. उनके अनुसार, राजस्थानी भाषा को मान्यता देने के दावे को इन उदाहरणों से और मजबूती मिलती है. उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा की मान्यता को लेकर सरकार के स्तर पर विचार-विमर्श जारी है और उन्हें जल्द निर्णय होने की उम्मीद है.

भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय नहीं होता- शेखावत

आगामी पंचायती राज चुनाव में मुख्यमंत्री के प्रचार और भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय नहीं होता, बल्कि पूरे पांच साल सामाजिक सरोकारों और संगठन को मजबूत करने के लिए काम करता है. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत लगाकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं. भाजपा का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकार के साथ तीसरा इंजन जोड़ना है.

गजेंद्र सिंह शेखावत ने हालिया नगर निकाय चुनावों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि राजस्थान में 70 प्रतिशत से अधिक निकायों में भाजपा के बोर्ड बने हैं. उन्होंने पंचायती राज चुनाव में भी इसी तरह के परिणाम आने की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा कि राजस्थान में पिछले करीब 35 वर्षों के चुनावी इतिहास को देखें, तो भाजपा के सत्ता में रहने के दौरान सामान्यतः 12 से 13 जिलों में भाजपा के जिला प्रमुख बनते रहे हैं, जबकि सत्ता से बाहर रहने पर यह संख्या चार से पांच जिलों तक रहती थी. शेखावत ने आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा की स्थिति को लेकर भरोसा जताया.

REPORTER- RAKESH KUMAR BHARDWAJ

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan Politics